पेपलम टाॅप इन दिनों लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। पेपलम स्टाइल टॉप हर तरह के आउटफिट पर आसानी से पेयर किया जा सकता है। बाजार में पेपलम ड्रेस से लेकर पेपलम टॉप और ब्लाउज तक उपलब्ध हैं। पेप्लम स्टाइल अपरवियर वेस्टर्न अटायर के लिए तो परफेक्ट है ही, साथ ही पारंपरिक परिधानों पर भी जंचता है। आजकल पेपलम ब्लाउज ट्रेंड में है। पेपलम ब्लाउज आपको मॉर्डन लुक देता है। पेपलम ब्लाउज की खासियत है कि आप उसे साड़ी के साथ तो कैरी कर ही सकती हैं, लहंगा और स्कर्ट के साथ भी पेयर कर सकती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट में पेपलम ब्लाउज का लुक काफी आकर्षक लगता है। साथ ही आपका पारंपरिक लुक काफी मॉडर्न आता है। अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को ट्रेंडी बनाना चाहते हैं और साड़ी या लहंगे में मॉडर्न दिखना चाहते हैं तो पेपलम ब्लाउज को कैरी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं पेपलम ब्लाउज को कैसे और किस तरह से साड़ी-लहंगे पर करें पेयर।