Durga Puja Look: दुर्गा पूजा एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है, जिसे माता दुर्गा की आराधना के लिए धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान लगातार नौ दिनों तक लोग माता दुर्गा की पूजा और आराधना करते हैं। यह पूजा आत्मा की शक्ति, साहस, और सामर्थ्य का प्रतीक होती है। ऐसे में लोग इसे बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाते हैं।
दुर्गा पूजा के दौरान अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें गरबा और डांडिया शामिल होते हैं। यह त्योहार धार्मिक और सामाजिक महत्व को एक-दूसरे के साथ साझा करने का अवसर प्रदान करता है और लोगों को साझा करने में मदद करता है।
उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी। ऐसे में जगह-जगह दुर्गा पूजा के लिए पंडाल सजने लगे हैं। दुर्गा पूजा में महिलाएं काफी सज-धज के जाती हैं। अगर आप भी इस दुर्गा पूजा कुछ अलग स्टाइल में तैयार होना चाहती हैं तो इन बंगाली अभिनेत्रियों के जैसे तैयार हो सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Durga Puja Look
- फोटो : instagram
काजोल देवगन
अगर आप दुर्गा पूजा में पीले रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो काजोल का ये लुक आपके लिए काफी सही है। हाथों में हरे रंग की चूड़ियां और पीले रंग की सिल्क की साड़ी के साथ अगर आप गोल्ड नेकपीस पहनेंगी तो आपका लुक काफी प्यारा लगेगा। इसके साथ बालों में गजरा लगाकर जूड़ा बनाएं।
विज्ञापन
3 of 7
Durga Puja Look
- फोटो : instagram
रानी मुखर्जी
इस तरह की हरे और नीले रंग की साड़ी आपको खूबसूरत दिखाने में मदद करेगी। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
4 of 7
Durga Puja Look
- फोटो : instagram
मोनालिसा
अगर आप टिपिकल बंगाली पारंपरिक परिधान पहनने का सोच रही हैं तो मोनालिसा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। उल्टे पल्लु की पारंपरिक साड़ी के साथ आपके खुले बाल लुक में चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Durga Puja Look
- फोटो : instagram
मौनी रॉय
दुर्गा पूजा के लिए अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो स्टाइलिश भी हो तो आप इस तरह की फ्रिल वाली साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी प्यारी लगती है।
विज्ञापन
6 of 7
Durga Puja Look
- फोटो : instagram
रुपाली गांगुली
इस तरह से अगर आप साड़ी को पारंपरिक तरीके से ही कैरी करेंगी तो आपका लुक काफी परफेक्ट रहेगा। इसके साथ हाथों में चूड़ियां और मांग में सिंदूर आपके लुक को और खूबसूरत बनाएगा।
रानी मुखर्जी का ये लुक भी काफी प्यारा है। इस तरह की लाल सिल्क की साड़ी को आप दुर्गा पूजा में आसानी से पहन सकती हैं। इसके साथ अगर आप टैम्पल ज्वेलरी कैरी करेंगी तो ये आपको खूबसूरत लुक देगी।