Nita Ambani: बीते 12 जुलाई को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लिए। उनकी इस शादी में वैसे तो देश दुनिया के लोग आए थे, लेकिन लोगों की नजरें अंबानी परिवार की बहुओं और बेटियों का शाही अंदाज देख रहीं थी। दरअसल, इस शादी में नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी ने भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया।
खासतौर पर बात करें नीता अंबानी की तो वो अपने बेटे की शादी में बेहद ही शाही लुक में नजर आईं। शादी की हर रस्म में वो किसी रानी से कम नहीं लग रहीं थीं। अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने जो भी लुक कैरी किया, उसमें भारतीय सभ्यता की झलक दिखाई दे रही थी। आइए आपको भी नीता अंबानी के कुछ ऐसे लुक्स दिखाते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहे।