फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: न्यू ईयर की पार्टी में होना है शामिल तो पहनें इस तरह की ड्रेस, पलट-पलटकर देखेगा हर कोई

Mon, 01 Jan 2024 12:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप साल के अंत में होने वाली किसी पार्टी में शामिल होने का सोच रही हैं, तो उसमें कुछ खास तरह की ड्रेस पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
New Year 2024: हर किसी को नए साल का बेसब्री से इंतजार है। नए साल के स्वागत के लिए लोग तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। बहुत से लोग अपने घरों में मेहमानों को बुलाते हैं और बहुत से लोग कहीं बाहर जाकर पार्टी करते हैं। लोग इन पार्टियों में काफी अच्छे से और सज-संवर कर पहुंचते हैं।

लड़कों को तो पार्टी के लिए तैयार होने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन अगर बात करें लड़कियों की तो उनके पास इतने ज्यादा विकल्प होते हैं कि उन्हें सोचना ही पड़ता है कि आखिर वह क्या पहनें। अगर आप भी नए साल में पार्टी अटेंड करने वाली है और आप भी इसी सोच में है कि आखिर पार्टी में क्या पहना जाए तो यह खबर आपके लिए है।

हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्री की लुक्स दिखाएंगे जो पार्टी के लिए परफेक्ट है। पार्टी चाहे दिन में हो या रात को इन लुक्स को कॉपी करके आप अपना जलवा दिखा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
New Year 2024 - फोटो : pexel
जान्हवी कपूर

अगर आप कुछ हल्का पहनने का सोच रहीं हैं तो इस तरह की डेनिम स्कर्ट और टॉप आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस ड्रेस के साथ आप पॉइंटेड हील्स कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
सारा अली खान

अगर आप दिन की पार्टी अटैंड करने जा रही हैं तो ऐसी ड्रेस एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस तरह की ड्रेस आपको काफी कूल लुक दे सकती है। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें। 

4 of 7
New Year 2024 - फोटो : insta
अनन्या पांडे

अगर जींस पहनने का सोच रहीं हैं तो उसके साथ इसी तरह का कोर्सेट कैरी करें। ये आपको क्लासी वाइब देने का काम करती है। इसके साथ चाहें तो शूज पहन सकती हैं, वरना हील्स भी बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन

5 of 7
New Year 2024 - फोटो : insta
अनन्या पांडे

अगर अनन्या पांडे के एक और लुक पर ध्यान दें, तो उनका ये लुक आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस तरह की शॉर्ट ड्रेस पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसका कलर आप अपने हिसाब से चुन सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
New Year 2024 - फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा तेंदुलकर

इस तरह की डीपनेक ड्रेस आपको ग्लैमरस लुक देने का काम करेगी। आप ऐसी ड्रेस के साथ मेसी बन बना सकती हैं। इसी से आपका लुक पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
New Year 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
शनाया कपूर

आप न्यू ईयर की पार्टी के लिए शनाया के जैसा बोहो लुक भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह का लुक देखने में कमाल का लगता है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें