बॉलीवुड की चुलबुली सिंगर नेहा कक्कड़ को वैसे तो उनके फैशन स्टेटमेंट के लिए तारीफ सुनने को मिलती ही रहती है। लेकिन इस बार नेहा कक्कड़ ने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करके सबको हैरान कर दिया है। नेहा कक्कड़ को अबतक जब भी किसी इवेंट, स्टेज शो या म्यूजिक वीडियो में देखा गया, तो उनके ड्रेसिंग सेंस और लुक्स को फैन्स ने काफी पसंद किया पर शायद फैन्स को नेहा का लेटेस्ट मेक ओवर पसन्द नहीं आया है। दरअसल नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों को देख फैन्स दंग रह गए और नेहा के नए लुक पर उनकी खिंचाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनके पति रोहनप्रीत भी उनके इस नए अवतार को देख हैरान हैं। फैन्स उनकी तुलना रणवीर सिंह से कर रहे हैं, जो खुद अपने अतरंगी फैशन स्टेटमेंट के लिए फेमस हैं। आखिर नेहा ने अपने लुक्स के साथ ऐसा कौन सा एक्सपेरिमेंट कर डाला जिसे देख फैन्स उन्हें लेडी रणवीर सिंह बोलने लगे, तो चलिए देखते हैं नेहा कक्कड़ का मेकओवर।