फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेडेड पिंक सेक्विन साड़ी में मौनी रॉय दिख रही हैं काफी बोल्ड, देखिए तस्वीरें

Thu, 05 Aug 2021 09:52 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy
मौनी रॉय अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वे अपनी कई खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में मौनी काफी गॉर्जियस और खूबसूरत नजर आती हैं। इसी कड़ी में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने शेडेड पिंक सेक्विन साड़ी को कैरी कर रखा है। इस साड़ी में मौनी काफी बोल्ड और सुंदर दिख रही हैं। साड़ी में उनका एक देसी अंदाज दिख रहा है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि मौनी की इंस्टाग्राम पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके करीब 18.1 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव फॉलोअर्स हैं। छोटे पर्दे पर काम करने के बाद अब मौनी बॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का छाप छोड़ रही हैं। उनकी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग कई लोगों को उनका दीवाना बना रही है।  
विज्ञापन

2 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy
मौनी ने इन सभी तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनका एक ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। साड़ी में उनका यह लुक कहर ढाता दिख रहा है। 

देखिए तस्वीरें
 
विज्ञापन

3 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy
उनकी इस शेडेड पिंक सेक्विन साड़ी में कई जगहों पर एम्ब्रॉयडरी भी की गई है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उनके बाल खुले हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक सोने की चैन को कैरी कर रखा है और हाथों में अंगूठी को पहना हुआ है।

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy
मेकअप के साथ उनके इस लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन रहा है। तस्वीरों में उनके साथ अंगद बेदी भी दिख रहे हैं। हाल ही में दोनों का "बैठे बैठे" सॉन्ग आने वाला है। इसी गाने की झलक पिक को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy
फैंस के बीच इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों पर फैंस का प्यार भरा रिएक्शन आ रहा है। कमेंट बॉक्स में वो मौनी की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें