फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpati Visarjan 2023: गणपति विसर्जन पर पहनना है पारंपरिक परिधान तो आज ही खरीद कर रख लें ऐसे कुर्ते

Thu, 28 Sep 2023 09:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गणपति विसर्जन के दिन पारंपरिक परिधान पहनना चाहते हैं तो आज ही कुर्ता खरीद कर अपने कलेक्शन में शामिल कर लें।
विज्ञापन
1 of 6
Ganpati Visarjan 2023 - फोटो : instagram
Ganpati Visarjan 2023: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन इसलिए भी बेहद खास होता है क्योंकि इसी दिन दस दिन से लगातार चल रहे गणेश उत्सव का समापन होता है। लोग अपने घर पर स्थापित किए गए बप्पा को अनंत चतुर्दशी के दिन ही विदा करते हैं। गणपति बप्पा को विदा करते समय लोग उनसे विनती करते हैं कि आगे आने वाले साल भी वो इसी साल की तरह उनके घर पधारें।

आजकल भी गणेश उत्सव की धूम हर जगह दिखाई दे रही है। घरों के साथ-साथ कई सार्वजनिक स्थलों पर भी बप्पा विराजमान हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा को विदा किया जाएगा। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए लोग पारंपरिक तरह के परिधान पहनते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के लेख में हम आपको लड़कों के लिए कुर्तों के खास स्टाइल दिखाने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Ganpati Visarjan 2023 - फोटो : instagram
जैकेट के साथ कुर्ता

अगर आपको सिर्फ कुर्ता पहनना नहीं पसंद तो आप व्हाइट कुर्ते के साथ इस तरह की जैकेट पहन सकते हैं। इस तरह की कलरफुल जैकेट देखने में प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Ganpati Visarjan 2023 - फोटो : instagram
सीक्वेन वर्क का कुर्ता

शादी-विवाह से लेकर इस तरह का सीक्वेन वर्क का कुर्ता भी आपके लिए एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। व्हाइट रंग के पायजामे के साथ आप नीला या हरा कुर्ता कैरी कर सकते हैं। 

4 of 6
Ganpati Visarjan 2023 - फोटो : instagram
प्लेन कुर्ता

आप चाहें तो इस तरह का प्लेन कुर्ता और पायजामा अपने लिए बनवा सकते हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इसके पहनकर आप गणपति पूजा में अपना जलवा दिखा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Ganpati Visarjan 2023 - फोटो : instagram
चिकनकारी कुर्ता

गणपति विसर्जन में पहनने के लिए इस तरह का चिकनकारी वाला कुर्ता काफी सही रहता है। ये देखने में काफी क्लासी सा लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ganpati Visarjan 2023 - फोटो : instagram
प्रिंटेड कुर्ता

अगर आप कुछ अलग सी डिजाइन का कुछ पहनने का सोच रहे हैं तो इस तरह के प्रिंट का कुर्ता आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है। व्हाइट रंग के कुर्ते पर इस तरह का प्रिंट काफी खूबसूरत लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें