मिथिला पालकर को वेब सीरिज में काम करने वालीं अच्छी अदाकाराओं में से एक माना जाता है। वे दिखने में तो बहुत खूबसूरत हैं ही लेकिन उनका काम भी जबरदस्त है। युवा उन्हें खूब पसंद करते हैं। उनके खूब फॉलोअर्स हैं। मिथिला खुद के नए-नए लुक्स को प्रस्तुत करने करने के लिए बहुत ज्यादा प्रोफेशन फोटो शूट्स तो नहीं ही कराती हैं पर वे अक्सर अपनी दिनचर्या से तस्वीरें निकालकर कुछ न कुछ तो डालती ही रहती हैं। उनकी तस्वीरों का थीम अक्सर बहुत अच्छा होता है। मिथिला साड़ी लुक में बहुत अच्छी लगती हैं, उनके बाल भी बहुत उनपर खूब फबते हैं। कई सारी लड़कियां उनके लुक्स को खूब पसंद करती हैं। अक्सर मिथिला साड़ी पहनकर अलग-अलग तस्वीरें डालती हैं जो कि बहुत पसंद भी की जाती है लेकिन शॉर्ट ड्रेसेस में भी वे लाजवाब लगती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मिथिला का यह लेटेस्ट और जबरदस्त अंदाज।