फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss India World 2020: तेलगांना की मानसा वाराणसी ने जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब, देखें तस्वीरें

Thu, 11 Feb 2021 04:54 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 - फोटो : instagram
तेलगांना की मानसा वाराणसी ने फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई के प्लश होटल में बुधवार के दिन VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले इवेंट का आयोजन किया गया था। फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में फेमिना मिस इंडिया 2020, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 और फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया 2020 दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर दी गई जानकारी के अनुसार मानसा ने मिस इंडिया 2020 का खिताब जीता है तो वहीं मान्या सिंह वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया और मनिका शियोकांड वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब अपने नाम कर फर्स्ट और सेकेंड रनरअप रहीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 - फोटो : instagram
टॅाप 5 में ये सुंदरियां पहुंचीं
  • गुजरात की खुशी मिश्रा
  • उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह
  • तेलंगाना की मानसा वाराणसी
  • कर्नाटक की रति हुलजी
  • हरियाणा की मनिका शेओकांड

4 of 5
मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 - फोटो : instagram
ग्रैंड फिनाले इवेंट में ये स्टार भी आए नजर
  • वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, चित्रांगदा सिंह, एक्टर अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट भी नजर आ रहे हैं। इस इंवेट में अपराशक्ति बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने डांस से भी जलवे बिखेरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 - फोटो : instagram
मिस इंडिया का 57वां संस्करण
  • आपको बता दें ये मिस इंडिया का 57वां संस्करण था। इस साल कोरोना वायरस की वजह से मिस इंडिया कॅान्टेस्ट को पहली बार डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें