फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखने के लिए इन तरीकों से बांधे साड़ी, सारा अली खान से लेकर जान्हवी कपूर से लें इंस्पिरेशन

Thu, 11 Feb 2021 11:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
शादियों का सीजन नजदीक है। ऐसे में लड़कियां बस इसी दुविधा में रहती हैं कि वो खास मौके के लिए साड़ी चुने या फिर लहंगा। जिसमे उनकी स्टाइल छुप ना जाए। वैसे साड़ी तो पूरी ट्रेडिशनल आउटफिट है। लेकिन अगर आप ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ भी ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं तो सारा अली खान से लेकर जान्हवी कपूर की साड़ी ड्रेप करने की ये स्टाइल जरूर आपको पसंद आएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
saree - फोटो : instagram
पैंट के साथ
अगर आप साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा की तरह इसे शिमरी पलाजो के साथ ड्रैप करें। साथ में आप चाहे तो पल्लू को प्लेट्स बनाकर पहने। ये आपके लुक में चार चांद लगाने के साथ ही ग्लैमरस दिखाने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन

3 of 6
saree - फोटो : instagram
चूड़ीदार पायजामे के साथ
सारा अली खान का ये अंदाज साड़ी के साथ सबसे ज्यादा स्टाइलिश है। जिसे देख एक कोई भी लड़की फॉलो कर सकती है। फुल ब्लाउज, प्लीटेड पल्लू के साथ साड़ी को चूड़ीदार गोल्डन पायजामे के साथ ड्रैप किया गया है। जो देखने में काफी स्टाइलिश है।

4 of 6
malaika arora - फोटो : instagram
साड़ी गाउन
अगर आप लहंगा और साड़ी को ड्रैप करके थक चुकी हैं। लेकिन ट्रेडिशनल आउटफिट चाहती हैं तो ट्राई करें साड़ी गाउन। ये आपको स्टाइलिश ग्लैमरस और एथिनिक एक साथ दिखाने में मदद करेगा। साथ ही आपको पल्लू संभालने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
saree - फोटो : instagram
अगर आप टोंड एब्स की मालकिन है तो साड़ी में भी इसे शो कर सकती हैं। बस इसके लिए जान्हवी कपूर की तरह साड़ी के पल्लू को बाएं कंधे की बजाए दाहिने कंधे पर बस यूं ही पिनअप करें और खुला छोड़ दें। ये आपके परफेक्ट फिगर को भी दिखाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
शरारा साड़ी
कियारा आडवाणी की तरह कुछ हटके ट्राई करना है तो शरारा साड़ी भी पहन सकती हैं। बस बेसिक शरारा को शानदार ब्लाउज और पल्लू के साथ पहनें। आजकल ये ट्रेंड में भी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें