फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढेगा लड़कियों पर शिफॉन की साड़ी का क्रेज, मीरा राजपूत से लेकर ये एक्ट्रेस पहन दिखा चुकी है जलवे

Sun, 21 Feb 2021 08:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mira rajput - फोटो : instagram
शादियों का सीजन नजदीक आते ही लड़कियों को चिंता सताने लगती है। वजह है आउटफिट। उन्हें सबसे ज्यादा यहीं चिंता होती है कि भाई या सहेली की शादी में ऐसा क्या पहने जो सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। लेकिन गर्मियों का मौसम गॉर्जियस दिखने में रोड़ा बन जाता है। ऐसे में बॉलीवुड हसीनाओं के इन एथिनिक लुक जरूर आपके काम आ सकते हैं। इन दिनों मशहूर डिजाइनर खासतौर पर ऐसी साड़ियों को लेकर आए हैं। जिन्हें पहन आप हल्का-फुल्का महसूस करेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
saree - फोटो : instagram@raw.mango
दरअसल, पिछले दिनों दीया मिर्चा की शादी में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का खूबसूरत लुक तो हर किसी ने देखा होगा। जिसमे वो गुलाबी रंग की डेलिकेट शिफॉन की साड़ी पहने दिखीं थीं। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
saree - फोटो : instagram
अदिति ने रॉ मैंगो की गोटा वर्क शिफॉन साड़ी पहनी थी। जिस पर गोल्डन रंग के पतले गोटे की आड़ी तिरछी लाइन बनी थी। वहीं इस बेहद डेलिकेट साड़ी को अदिति ने लहरिया डिजाइन के प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं भारी-भरकम डैंगलर्स इस लुक को पूरा करे के लिए कापी दिख रहे थे। अदिति का ये लुक समर वेडिंग सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे अदिति ने लो मेकअप के साथ पूरा किया है। 

4 of 5
saree - फोटो : instagram
यहीं नहीं शिफॉन की खूबसूरत साड़ी में पिछले दिनों शाहिद कपूर की पत्नी भी नजर आ चुकी हैं। सहेली की शादी के लिए हर दिन का उनका गॉर्जियस लुक खूब वायरल हो रहा है। जिसमे से पीले रंग की अनीत डोंगरे की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saree - फोटो : instagram
लहरिया प्रिंट की इस शिफॉन की साड़ी को मीरा ने स्लीवलेस प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ मैच किया था। जो कि समर वेडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। वहीं मीरा ने इस लुक को अपने रोजी चिक्स और डल रेड लिपस्टिक के शेड के साथ कंप्लीट किया है। जबकि साथ में लिया पोटली बैग बेहद शानदार लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें