फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: ड्रेसिंग के ये पांच तरीके अपनाएं लड़के, मिलेगा ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक

Sat, 27 Nov 2021 11:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लड़कों के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram/vickykaushal09
लड़के भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। परफेक्ट लुक के लिए लड़कियां हों या लड़के सभी अपने अपने तरीके से ट्रेंडी फैशन का अपनाते हैं। ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर फुटवियर और एक्सेसरीज को कैरी करके सबसे बेस्ट दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। फैशन ट्रेंड बदलता रहता है। समय और मौके के मुताबिक कपड़ों का चयन आपको फैशनेबल बनाता है। बात लड़कों के फैशन की करें तो लड़कियों के मुकाबले लड़कों के पास कम विकल्प होते हैं। लेकिन स्टाइलिश दिखने के लिए वह भी अपने तरीके से ड्रेस अप होने और खुद को प्रेजेंट करने का काम करते हैं। अगर आप अपनी पर्सनेलिटी को स्टाइलिश और फैशनेबल तरीके से लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ टिप्स हैं। लड़कों को ड्रेसअप होते समय ड्रेसिंग स्टाइल के कुछ नियम को आजमाना चाहिए, जिससे वह स्टाइलिश और परफेक्ट लुक पा सकेंगे। ये रहे लड़कों के स्टाइलिश दिखने के लिए टिप्स। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लड़कों के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram/ranveersingh
सही साइज के कपड़े पहनें

आप कितने भी महंगे या ब्रांडेड कपड़े पहन लें, लेकिन अगर वह आपके बाॅडी पर परफेक्ट तरीके से फिट नहीं होते तो उनसे आपका लुक खराब हो जाएगा। किसी भी कपड़े को कैरी करने से पहले आपको अपनी बॉडी टाइप और साइज की सही जानकारी होनी चाहिए। अधिक टाइट या लूज कपड़ों से आपका लुक बेकार लगता है और आप असहज भी महसूस करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
लड़कों के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram/rajkummar_rao
कपड़ों के रंग का सही चयन करें

कपड़ों के रंग के सही चयन से भी आप स्टाइलिश दिख सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप पर किस रंग के कपड़े जचेंगे, इस बात की जानकारी हो। कपड़ो की मैचिंग भी सही होनी चाहिए। जैसे आपकी पैंट या जींस के रंग पर किस रंग की शर्ट, टी-शर्ट परफेक्ट मैच करेगी। सूज के कलर को भी मैच कराएं।

4 of 6
लड़कों के लिए फैशन टिप्स - फोटो : Insatagram/anilskapoor
कपड़ों को सही ढंग से रखें

परफेक्ट लुक के लिए जरूरी है कि जो भी कपड़े आप पहन रहे हैं वह प्रेजेंटेबल हों। यानी सही ढंग से फोल्ड किए हों या आयरन हों। कपड़े का रंग न उतरा हो और चमक व नयापन बना रहें। इसके लिए वार्डरोब को व्यवस्थित करते रखें। कपड़ों में सिलवटें हो तो उसे बिना आयरन किए न पहनें।
विज्ञापन

5 of 6
लड़कों के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram/tusshark89
हेयरस्टाइल और शेव पर भी दें ध्यान

कहते हैं कि पहला इंप्रेशन ब्यूटी होता है। लोग आपके लुक्स को देखते हैं, इसलिए परफेक्ट लुक के लिए अपने हेयरस्टाइल का ध्यान रखें। ट्रेंडी और आप के फेस कट पर सूट करने वाली हेयर स्टाइल लें। इसके अलावा आपको बियर्ड लुक चाहिए या क्लीन शेव रहना है, उसके मुताबिक खुद को मेंटेन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड़कों के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram/kartikaaryan
सूज और एक्सेसरीज

आपके फुटवियर कपड़ों और मौके के मुताबिक हों। जैसे फॉर्मल कपड़ों पर किस तरह के सूज कैरी करने हैं? एथनिक वियर पर कैसे फुटवियर हों? ऑफिस या किसी पार्टी में आपके आउटफिट के मुताबिक सूज हों। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें