बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने इंडो वेस्टर्न आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। साड़ी को मॉडर्न टच देना हो या वेस्टर्न आउटफिट को इंडियन स्टाइल में कैरी करना हो तो बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। शिल्पा ने भारतीय नारी के स्टाइलिश और मॉडर्न लुक का परिचय कराया। वह अक्सर अपने कपड़ों को ट्विस्ट देकर पहने नजर आ जाती हैं। साड़ी में हर लड़की खूबसूरत लगती है लेकिन जिन लोगों को साड़ी पहनने में असहज लगता है, उनके लिए शिल्पा अक्सर ऐसी साड़ी पहने दिख जाती हैं, जिसे कैरी करना आसान होता है। वहीं जो महिलाएं रोजाना ही साड़ी पहनती हैं और अपने साड़ी लुक में कुछ बदलाव व नयापन चाहती हैं, उनके लिए भी शिल्पा के वार्डरोब में अच्छा कलेक्शन है। ये तो हुई साड़ियों की बात, अगर शिल्पा के वेस्टर्न कपड़ों पर नजर डालें तो उसमें भी कहीं न कहीं भारतीयता की झलक मिल जाएगी। हाल में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी दो ड्रेस की तस्वीरे शेयर की है, जिनमें उन्होंने वेस्टर्न स्टाइल को पारंपरिक लुक दिया है। देखिए शिल्पा शेट्टी के वेस्टर्न कपड़ों में इंडियन ट्विस्ट।