फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें, दिख रही हैं काफी खूबसूरत

Sun, 01 Aug 2021 06:20 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लोगों के बीच साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। मलाइका के इंस्टा अकाउंट पर करीब 13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस मशहूर अदाकारा ने अपने डांस और अभिनय के दम पर कई लोगों को अपना दिवाना बनाया। आपको बता दें कि जल्द ही वह रियलिटी शो सुपर मॉडल ऑफ द इयर के सीजन 2 को जज करते हुए दिखेंगी। इसके अलावा वे कई बड़े इवेंट्स और रियलिटी शो में भी नजर आती हैं। इसी कड़ी में मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत और गॉर्जियस दिख रही हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि मलाइका ने एक गोल्डन गाउन को पहन रखा है। गोल्डन गाउन में उनका यह लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीरें शेयर होने के बाद से सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा के इस नए फोटोशूट में उनका एक नया अंदाज लोगों के सामने दिख रहा है। इस फोटोशूट में मलाइका ग्लैमरस अंदाज में कई पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन गाउन को कैरी किया हुआ है। उनके बाल खुले हुए हैं। 

देखिए तस्वीरें
 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका के अलावा उनकी स्टाइलिस्ट मानेका ने भी इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - "Set FIRE to the R.A.I.N" अर्थात बरसात में आग लगाने जैसा।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद मलाइका की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी मलाइका के इस लेटेस्ट अवतार को देख काफी हैरान हैं। उन्होंने एक दिल का इमोजी कमेंट किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
आपको बता दें कि मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ के रिश्तों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वो हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों को शेयर करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें