फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: उम्र की सीमा तोड़ मलाइका पर्पल ड्रेस में लग रहीं बेहद ग्लैमरस, तस्वीरें देख फैंस हैरान

Fri, 17 Sep 2021 09:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनका हुस्न उम्र के साथ और भी अधिक आकर्षक होता जा रहा है। मलाइका अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका की बोल्ड अदाएं और ग्लैमरस लुक जिम से लेकर पार्टी तक हर जगह स्पाॅट हो ही जाती हैं। फैंस मलाइका के इसी अंदाज पर फिदा हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय समय पर मलाइका अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी स्टाइलिंग की वजह से ही फिल्मों में कम नजर आने वाली मलाइका लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। मलाइका का ड्रेसिंग सेन्स भी परफेक्ट होता है। मलाइका फिटनेस क्वीन हैं, इसी लिए इस उम्र में भी उनका लुक आजकल की हीरोइनों को टक्कर देने वाला रहता है। एक बार फिर मलाइका ने अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने ग्लैमरस फोटो शूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसको देख फैंस हैरान है कि मलाइका इस उम्र भी इतनी ग्लैमरस कैसे दिख सकती है। हालांकि फैंस उनके इस नए लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। आइये एक नजर डालें मलाइका के इस बोल्ड और ग्लैमरस लुक पर।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका ने हाल ही में बेहद ग्लैमरस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीरों ने फैंस को एक बार फिर चौंका दिया। तस्वीर में मलाइका को डार्क पर्पल कलर  के ड्रेस में देखा जा सकता है। उन्होंने पर्पल ऑफ शोल्डर टॉप और मैचिंग बॉटम कैरी किया हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका के पोज उनके लुक को अधिक ग्लैमरस बना रहे हैं। इस ड्रेस के साथ मलाइका ने एक्सेसरीज के नाम पर गले में एक गोल्डन मोटा सा नेकलेस पहना हुआ है। इसके अलावा फ्रिंज वाला ब्लैक कलर का बैग भी कैरी किया हुआ है। 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका के लुक को कम्प्लीट कर रहा है उनका मेकअप। मलाइका ने न्यूड मेकअप अप्लाई किया है। आँखों को हाईलाइट करने के अलावा मलाइका ने लिपस्टिक को  अप्लाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका ने हर बार की तरह इस बार भी बेहद स्टनिंग लुक से प्रशंसकों को प्रभावित किया। इसके पहले मलाइका मॉर्डन स्टाइल साड़ी लुक में भी अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें