बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी से हर किसी को हैरान कर दिया। हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, दिल, देवदास, आजा नचले, खलनायक, फूल, टोटल धमाल जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में देकर माधुरी दीक्षित ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। आज माधुरी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट को खूब पसंद करते हैं और माधुरी दीक्षित भी अपने फैस के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन कई फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा माधुरी अपनी ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो वे हर आउटफिट में बेहद प्यारी और गॉर्जियस लगती हैं, लेकिन माधुरी के साड़ी लुक को तो लड़कियां काफी पसंद भी करती हैं। लेकिन इस बार हम आपको उनके लहंगे लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कुछ तस्वीरे इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।