हर लड़की के अपनी शादी को लेकर कई सपने होते है। उसकी इच्छा होती है कि वे अपनी शादी में एक शानदार और हर किसी का दिल जीतने वाला ब्राइडल लहंगा पहने, जिसे देखकर देखने वाले देखते ही रह जाएं। अगर आप भी ऐसा ही सोच रही हैं या आपकी शादी की तारीख पास आने वाली हैं और आपने अब तक अपनी ब्राइडल ड्रेस के बारे मे कुछ नहीं सोचा है, तो फिर हम आपको एक खास ब्राइडल लहंगे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पहनकर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने फोटोशूट करवाया। कृति अपनी दमदार अदाकारी के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी जानी जाती हैं और उनके लुक को लगभग हर लड़की कॉपी करना चाहती हैं। इस ब्राइडल लहंगे को हर लड़की अपनी शादी में जरूर पहनना चाहेगी। तो चलिए जानते हैं कृति द्वारा पहने गए ब्राइडल लहंगे के बारे में, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।