लैक्मे फैशन वीक 2021 में डिजाइनर रीना सिंह ने एका कलेक्शन को शोकेस किया। रीना सिंह का ये कलेक्शन एक अलौकिक, फेमिनिन फैशन अनुभव है। एफडीआईसी -लैक्मे फैशन वीक में प्रस्तुत उनके लेटेस्ट कलेक्शन में वह सभी विशिष्ट टच है, जिसके लिए रीना सिंह बतौर डिजाइनर प्रसिद्ध हैं। उनकी प्रेरणा यादों का अनुभव हैं, जिसे उन्होंने अपने कलेक्शन में शामिल किया है। रीना सिंह ने अपने लेटेस्ट विंटर वियर कलेक्शन को 'शिलांग' नाम दिया। वह शिलांग की खूबसूरती और शांति से अधिक प्रेरित हैं, जिसे उन्होंने अपने ऑटम कलेक्शन में शामिल किया। बतौर रीना सिंह, उन का कलेक्शन नॉर्थ ईस्ट में मेघालय की राजधानी शिलांग के ग्रामीण इलाकों की शांति, स्थिरता और प्रेम व इंतजार का लालसा की कहानी कहता है। शरद ऋतु के दौरान साफ आसमान, खूबसूरत मौसम और प्रकृति के दृश्य के बीच की खूबसूरती को महसूस करते हुए उन्होंने अपने डिजाइन तैयार किए और लैक्मे फैशन वीक में प्रदर्शित किया। अगली स्लाइड्स में जानिए रीना सिंह के विंटर कलेक्शन 2021 'शिलांग' के बारे में।