फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा आडवाणी ने जब पहनी लाल ड्रेस, फैंस हो गए दीवाने

Sun, 13 Dec 2020 05:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना चुकी है। फिल्म कबीर सिंह के किरदार प्रीती की वजह से फैंस उनके दीवाने हो चुके हैं। वैसे भी एक्टिंग के साथ ही कियारा अपने फैशन सेंस से भी सबका दिल चुरा लेती हैं। सिंजलिंग और सिंपल दिखने का उनका तरीका हर किसी को पसंद आता है। अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए हर बार वो बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है्ं। जिसे देख हर कोई कियारा की तारीफ कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
ऐसे में हमारी निगाह पड़ी कियारा की इस लाल ड्रेस पर। जिसमें वो रेडी थी फिल्म के प्रमोशन के लिए। कियारा ने मशहूर इंडियन डिजाइन और इस समय लगभग हर एक्ट्रेस की टॉप लिस्ट में शामिल हो चुकी साशा एंड किन्नी की डिजाइन की हुई ड्रेस पहन रखी थी। जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट हैं। इन तस्वीरों में कियारा लाल रंग की बैकलेस ड्रेस में पोज दे रही हैं। वहीं उनका खूबसूरत अंदाज देख फैंस भी दीवाने हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
दरअसल, कियारा ने बैकलेस और हॉल्टर नेक डिजाइन की लाल रंग की ड्रेस पहनी है। जिसकी हैंड मेड प्लीट्स और फ्लोरल प्रिंट इसे खास बना रहे हैं। वहीं बस्टियर लुक वाली ये ड्रेस कियारा को सिजलिंग लुक देने में जरा भी कसर नही छोड़ रहा है। वहीं मिस आडवाणी ने इस खूबसूरत ड्रेस को सनशाइन मेकअप और रेड लिप्स के साथ पूरा किया है। कियारा की ये ड्रेस किसी भी डेट नाइट पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे देख लड़कियों का इंस्पिरेशन लेना तो बनता है। 
विज्ञापन

4 of 4
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
वैसे ये पहली बार नही है। इससे पहले कियारा ने अपनी फिल्म के गाने की तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई शिमरी गोल्डन साड़ी पहने नजर आईं थीं। कियारा की इस साड़ी वाले लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई थीं। वहीं फैंस इन तस्वीरों को देख क्रेजी हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें