फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर अपनी पसंदीदा ड्रेस में दिखीं करीना कपूर, तस्वीरें देख हो जाएंगे खुश

Sun, 13 Dec 2020 03:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर लंबे समय बाद शूटिंग के बाद पहाड़ों से लौट आईं हैं। जिसके बाद वो लगातार नजर आ रही हैं। इस दौरान एक बार उनके ड्रेसिंग सेंस की चर्चा हो रही है। दरअसल, दूसरी बार मां बन रहीं करीना कपूर स्टाइलिश लेकिन आरामदायक कपड़ों का ही चुनाव कर रही हैं। ऐसे में बेगम करीना अपनी पसंदीदा ड्रेस पहने नजर आईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram fan page
करीना कपूर पिछले दिनों जब कैमरे में कैद हुईं तो उन्होंने कफ्तान पहन रखा था। घर से बाहर नजर आईं करीना अपने स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। जिसमें वो ग्रे एंड यलो कलर के कफ्तान ड्रेस में थीं। जिसके ऊपर करीना ने काली सफेद रंग की बेल्ट लगा रखी थी। वहीं सेफ्टी के लिए करीना मुंह पर मास्क लगाएं दिख रही थीं। दरअसल, करीना कपूर लंबे समय से शूटिंग के सिलसिले में मुंबई शहर से बाहर चल रही थीं। पिछले दिनों करीना ने पहाड़ों से अपनी सेल्फी भी पोस्ट की थी। जिसमे वो धर्मशाला में समय बिताते नजर आ रही थीं। वहीं मुंबई लौटने के बाद करीना बहन करिश्मा कपूर से मिलने उनके घर पहुंची थीं। इस दौरान वो घर के बाहर नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram fan page
करीना कपूर की ये स्टाइलिश और आरामदायक ड्रेस इंडियन फैशन डिजाइनर साशा एंड किन्नी की डिजाइन की हुई है। इस ड्रेस को स्टाइल देने के लिए शोल्डर को ढीला बनाते हुए स्लीवलेस रखा गया था। वहीं नी के पास से इस में साइट कट रखा गया था। जिससे कि ये चलने में आरामदायक हो। वहीं करीना इस कूल ड्रेस के साथ मेसी बन में हमेशा की तरह ही स्टाइलिश नजर आ रही थीं।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram fan page
वहीं करीना कपूर पिछले दिनों क्लीनिक विजिट के लिए पहुची तो उनका लुक काफी कंफर्टेबल और कूल था। करीना ने इस आउटिंग के लिए ग्रे कलर का कॉलर का थ्री फोर्थ स्लीव का कुर्ता और पैंट कैरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
इस शियर फैब्रिक के कुर्ते के साथ करीना बालों में स्लीक पोनी टेल और मुंह पर मास्क लगाएं पोज देती दिखी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें