कियारा आडवाणी बहुत ही कम समय में फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी लोगों को खासा पसंद आता है। फिर वो चाहे कैजुअल लुक हो या फिर मौका किसी इवेंट का हो। काफी लंबे वक्त बाद बॉलीवुड में हुए अवॉर्ड फंक्शन में बी टाउन से लेकर छोटे पर्दे के भी सितारे एक जगह इकट्ठा हुए थे। जिसमे कियारा आडवाणी का गॉर्जियस अवतार फैंस को काफी पसंद आया।