फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबी सुंदरी का देसी अवतार चढ़ गया नजरों में, नोरा फतेही ने ऐसी साड़ी पहनी कि लूट ली महफिल

Sun, 21 Feb 2021 11:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram @bollybodarb
नोरा फतेही लगातार अपने हुस्न की बिजलियां गिराते दिख रही हैं। फिर वो चाहे उनका डांस नंबर हो या फिर किसी इवेंट में अपीयरेंस। हर बार वो ऐसे लुक में पहुंच जाती हैं कि बस सबकी नजरें उन्हीं पर होती हैं और वो सारी लाइमलाइट अकेले ही लूट ले जाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अवॉर्ड फंक्शन के दौरान। जब वो इतने खूबसूरत अंदाज में पहुंची की, देखने वालों की निगाहें नोरा पर थम गई। 
विज्ञापन

2 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
दरअसल, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए फिल्मी दुनिया से लेकर छोटे पर्दे के सितारे पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही का लुक सबसे ज्यादा आकर्षक नजर आ रहा है। ग्रीन एंड सिल्वर शेड की साड़ी में पहुंची नोरा बिल्कुल डॉल लग रही हैं। वहीं उनका लुक तारीफ लूट रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
नोरा फतेही ने इस इवेंट के लिए शानदार सिल्क की साड़ी पहनी थी। जिसके किनारे पर सिल्वर कलर की एंब्रायडरी की गई थी। वहीं साथ में स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इसे मैच किया गया है। वहीं बात करें एक्सेसरजी की तो मोतियों के डबल लेयर नेकपीस जिसमे रूबी के पेंडेट लगे हैं। नोरा को शाही लुक दे रहा है। वहीं साथ में पर्ल ड्रॉपलेट्स खूबसूरती को बढाने के लिए काफी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram fan page
बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी बेस मेकअप के साथ बीमिंग हाइलाइटर, रोजी चिक्स, पिंक लिप्स और आंखों को आईलाइनर और शैडो से परफेक्ट हाइलाइट किया गया है। जबकि साइड पार्टीशन बालों में किया लाइट कर्ल नोरा की खूबसूरती को डिफाइन करने के लिए काफी दिख रहा है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें