फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Special: नहीं है सोलह श्रृंगार करने का समय तो तैयार होते वक्त जरूर करें इन चीजों का इस्तेमाल

Wed, 01 Nov 2023 10:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास करवा चौथ के व्रत के लिए सोलह श्रृंगार करने का समय नहीं है तो अपने श्रृंगार में इन चीजों को जरूर इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ - फोटो : ANI
Karwa Chauth Special: आज 1 नवबंर के दिन करवा चौथ का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने सरगी के साथ इस कठिन व्रत की शुरुआत कर दी है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही कुछ खाती-पीती हैं। करवा चौथ की पूजा के समय महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और खूब अच्छे से सजती-संवरती हैं। ऐसी मान्यता है कि 16 श्रृंगार करने से हर महिला के पति का भाग्य चमकता है।



ऐसे में करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं लेकिन आज के समय में बहुत सी महिलाएं वर्किंग हैं, जिनके पास इतना समय नहीं है कि वो आराम से 16 श्रृंगार कर पाएं। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेेमाल आप तब करें, जब आपके पास 16 श्रृंगार करने का वक्त ना हो। ये सभी चीजें 16 श्रृंगार में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Sindoor - फोटो : iStock
सिंदूर

हर सुहागिन महिला के लिए सिंदूर उसके सुहाग की निशानी होता है। शादी के वक्त लड़की का पति उसकी मांग में सिंदूर भरता है। इसी के चलते सिंदूर हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
mangal sutra
मंगलसूत्र

शादी से वक्त पहनाया जाने वाला मगंलसूत्र हर महिला के लिए काफी अहम होता है। ऐसे में पूजा के वक्त इसे जरूर पहनें। इसे पहनकर पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। 

4 of 7
Karwa Chauth Mehndi Design - फोटो : instagram
मेहंदी

अगर आप कल शाम को मेहंदी नहीं लगा पाईं हैं तो आज दिन के वक्त हाथ में मेहंदी लगाकर शगुन जरूर करें। करवा चौथ की पूजा के वक्त हाथों में मेहंदी होना बेहद जरूरी होत है। 
विज्ञापन

5 of 7
bindi
बिंदी

हर सुहागिन महिला के श्रृंगार का बिंदी काफी अहम हिस्सा होती है। ऐसे में तैयार होते वक्त माथे पर बिंदी जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि काली या नीली बिंदी ना लगाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
bangles - फोटो : max pixel
चूड़ियां

करवा चौथ की पूजा में तैयार होते वक्त हाथों में चूड़ी जरूर पहनें। अगर आपकी ये पहली करवा चौथ है तो अपनी शादी का चूड़ा हाथों में जरूर पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
AAlta - फोटो : instagram
आलता

अपने पैरों में आलता जरूर लगाएं। अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि आलता की कुछ खास डिजाइन बना पाएं तो आप सिंपल का आलता भी लगा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें