Karwa Chauth Special Mehndi: तीज की ही तरह करवा चौथ भी सुहागिनों का प्रमुख त्योहार है, जिसमें सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। सजती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन के लिए महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं। महिलाओं के लिए मेहंदी बहुत ही खास होती है, क्योंकि इसे लेकर कहा जाता है कि मेहंदी के रंग से पति के प्यार का भी अंदाजा लगाया जाता है। ऐसे में महिलाएं मेहंदी लगवाने का बेसब्री से इंतजार करती हैं।
करवा चौथ के दिन हर महिला अपने हाथों में कुछ अलग डिजाइन की मेहंदी लगवाना चाहती हैं। इस बार करवा चौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। तो चलिए आपको इस खास मौके के लिए कुछ खास डिजाइन की मेहंदी डिजाइन दिखाते हैं, जिन्हें आप घर खुद बैठकर लगा सकती हैं।