फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के श्रृंगार में जरूर शामिल करें ये चीजें, देखकर खुश हो जाएंगे पतिदेव

Wed, 01 Nov 2023 11:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस करवा चौथ आप भी कुछ खास तरह से तैयार होना चाहती हैं, तो कुछ चीजों को अपने श्रृंगार में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : istock
Karwa Chauth 2023: हर साल सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के व्रत का इंतजार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं रात में चंद्र को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद ही कुछ खाती हैं। अगर बात करें इस साल की तो इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 यानी कि आज रखा जा रहा है।

इस त्योहार में महिलाएं खूब अच्छे से साज-श्रृंगार करती हैं। महिलाओं ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है। इस दिन सुहागिन महिलाओं के लिए 16 श्रृंगार करने की भी परंपरा है। वैसे तो महिलाएं इसके लिए पूरी तैयारी कर ही लेती हैं, लेकिन परेशानी उन महिलाओं के सामने आती है, जिनकी नई-नई शादी हुई है।

दरअसल, नई दुल्हनों को ये समझ ही नहीं आता कि वो पहली करवा चौथ पर कैसे तैयार हों। ऐसे में हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। अगर इस करवा चौथ आप भी कुछ खास तरह से तैयार होना चाहती हैं, तो कुछ चीजों को अपने श्रृंगार में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन

2 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram
लाल साड़ी को दें प्राथमिकता

अगर ये आपका पहला करवा चौथ है तो पहले तो अपनी शादी के लहंगे को ही पूजा के समय पहनें। अगर आप लहंगा नहीं पहनना चाहतीं तो लाल रंग की साड़ी को ही प्राथमिकता दें। ये देखने में काफी प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

3 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : अमर उजाला
लाल और हरी चूड़ी

करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में लाल साड़ी के साथ आप हरे रंग की चूड़ियां पहन सकती हैं। ये आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने में मदद करेंगी। अगर आप हरी चूड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो लाल रंग के चूड़ा को पहनकर अपना लुक पूरा करें। 

4 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram
मांगटीका

अपने श्रृंगार को पूरा करने के लिए मांगटीका जरूर पहनें। ये सुहागिनों के लिए काफी अहम होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : फाइल
जरूर लगाएं सिंदूर

सिंदूर को सुहागिन महिलाओं की निशानी माना जाता है। ऐसे में तैयार होते वक्त सिंदूर लगाना ना भूलें। आपके करवा चौथ लुक को सिंदूर ही पूरा कर सकता है। इसके बिना आपका श्रृंगार अधूरा है। 
विज्ञापन

6 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram/weddingwireindia
गजरा

अगर आप करवा चौथ पर पारंपरिक रूप से तैयार होना चाहती हैं तो बालों में गजरा जरूर लगाएं। ये देखने में काफी प्यारा लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karwa chauth 2023
माथे पर बिंदी

16 श्रृंगार को पूरा करने के लिए बिंदी बेहद जरूरी होती है। ऐसे में साड़ी या सूट पहनते वक्त भी माथे पर बिंदी जरूर लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें