फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन पत्नी के साथ पूजा में बैठना है तो पहनें ऐसे एथनिक आउटफिट

Wed, 01 Nov 2023 11:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी इस बार करवा चौथ के दिन पत्नी के साथ पूजा में बैठना चाहते हैं तो कुछ खास तरह एथनिक वियर पहन सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram
Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का काफी महत्व है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन व्रत रखकर महिलाएं शाम में खूब सज-धज के पूजा करती हैं। चांद की पूजा करने के बाद ही महिलाएं व्रत खोलती हैं। इस पूजा के समय महिलाएं साड़ी-सूट पहनकर खूबसूरत तरह से तैयार होती हैं।

महिलाओं के साथ-साथ आजकल पुरुष भी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने लगे हैं। ऐसे में महिलाओं की तरह पुरुष भी पूजा के लिए एथनिक पहन कर तैयार होते हैं। अगर आप भी इस बार करवा चौथ के दिन पत्नी के साथ पूजा में बैठना चाहते हैं तो कुछ खास तरह एथनिक वियर पहन सकते हैं। अगर आपको एथनिक वियर की समझ नहीं है तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह के आउटफिट पूजा के लिए तैयार करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram
शॉर्ट कुर्ता

अगर आप जींस के साथ ही कुर्ता पहनना चाहते हैं तो इस तरह का शॉर्ट कुर्ता आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। ये देखने भी स्टाइलिश लगता है और आप इसका इस्तेमाल बाद में भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram
हरा कुर्ता 

अगर आप अपनी पत्नी से मैच करके कुर्ता पहनना चाहते हैं लेकिन लाल रंग आपको पसंद नहीं है तो आप पत्नी की हरी साड़ी के जैसा हरे रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। 

4 of 6
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram
चिकनकारी कुर्ता

आप चाहें तो इस तरह का चिकनकारी कुर्ता पूजा में पहन सकते हैं। ये देखने में तो क्लासी लगता ही है, साथ ही में इस तरह के कुर्ते में आप काफी हैंडसम भी लगेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram
लाल कुर्ता

इस तरह का कुर्ता आप व्हाइट रंग के पायजामे के साथ पहन सकते हैं। इसके अलावा इसका लुक तो जींस के साथ भी प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram
कुर्ता पायजामा

अगर आप कुछ एथनिक पहनने का सोच रहे हैं तो इस तरह का कुर्ता पायजामा एक बेहतर विकल्प है। ये देखने में बेहद कमाल का लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें