Karwa Chauth 2023: हर साल की तरह इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर, दिन बुधवार को रखा जाएगा। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण करती हैं। हिंदू धर्म में इस व्रत का काफी महत्व होता है।
वैसे तो ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अहम होता है लेकिन कई जगह वो युवतियां भी ये व्रत रखती हैं, जिनकी हाल ही में सगाई हुई हो। युवतियां अपने होने वाले पति यानी कि मंगेतर की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।
अगर आप भी सगाई के बाद ये अपने मंगेतर के लिए ये व्रत रख रही हैं तो व्रत रखने के साथ-साथ आपको खास तरह से तैयार भी होना चाहिए। हम आपको खास तरह से तैयार होने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी मंगेतर को इंप्रेस कर सकती हैं।