फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ पर हाथ और पैरों में लगाएं मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन

Tue, 31 Oct 2023 04:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Mehndi Design: अगर आप शादी के बाद पहली बार व्रत रख रही हैं, तो हम आपको हाथ और पैरों के लिए मेहंदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Karwa Chauth Mehndi Design - फोटो : instagram
Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। ये एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार महिलाएं सालभर बड़ी बेसब्री से करती हैं। करवा चौथ के लिए महिलाएं कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। नए-नए कपड़े और जेवर महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

इस दिन महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम में चंद्रमा की पूजा के बाद व्रत का पारण करती हैं। इसके बाद ही कुछ खाया-पिया जाता है। महिलाएं इस त्योहार पर तमाम तरह के पकवान भी बनाती हैं।

करवा चौथ की पूजा के लिए 16 श्रृंगार करने की पंरपरा भी है। महिलाएं कई दिन पहले से सब कुछ तैयार कर लेती हैं, लेकिन आखिर में उनकी मेहंदी रह जाती है। ऐसे में अगर आप शादी के बाद पहली बार व्रत रख रही हैं, तो हम आपको हाथ और पैरों के लिए मेहंदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Karwa Chauth Mehndi Design - फोटो : instagram
हाथों में बनाएं दिल

अगर आप अपनी मेहंदी में अपने प्यार की झलक दिखाना चाहती हैं तो हाथों में इस तरह से दिल बनवाएं। आप चाहें तो इस दिल में अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Karwa Chauth Mehndi Design - फोटो : instagram
दोनों हाथों में एक जैसी डिजाइन

अगर आप अपने हाथों में पारंपरिक तरह की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन एक बेहतर विकल्प है। जब आप दोनों में एक जैसी मेहंदी लगाएंगी तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। 

4 of 7
Karwa Chauth Mehndi Design - फोटो : instagram
ब्राइडल मेहंदी

अगर ये आपका पहला करवा चौथ का व्रत है तो उसके लिए ये डिजाइन सबसे बेहतर विकल्प है। हाथों में जब आप इस तरह की डिजाइन बनवाएं और शादी का जोड़ा पहनेंगी तो एकदम नई नवेली दुल्हन लगेंगी।
विज्ञापन

5 of 7
Karwa Chauth Mehndi Design - फोटो : instagram
दुल्हन डिजाइन

अगर ये आपका पहला करवा चौथ का व्रत है तो पैरों में इस तरह की भरी-भरी मेहंदी लगवाएं। इसके साथ जब आप पायल पहनेंगी तो आपका लुक कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
Karwa Chauth Mehndi Design - फोटो : instagram
मंडला आर्ट

आप अपने पैरों में भी इस तरह की मंडला आर्ट मेहंदी की डिजाइन लगवा सकती हैं। इसे आप चाहें तो खुद भी लगा सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karwa Chauth Mehndi Design - फोटो : instagram
पैरों में बनाएं जाल

अगर आप कुछ ऐसी डिजाइन पैरों में बनावाने की सोच रही हैं जो आसान भी हो और जिसको लगाकर पैर भरे-भरे दिखें तो ये एक बेहतर विकल्प है। ऐसी जाल वाली डिजाइन देखने में कमाल की लगती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें