फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं इन अभिनेत्रियों के ये चार लुक, आप भी करें ट्राई

Sun, 24 Oct 2021 12:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2021 लुक - फोटो : instagram/priyankachopra
24 अक्तूबर को करवा चौथ है। शादीशुदा महिलाओं के लिए करवाचौथ का पर्व बहुत खास होता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर शाम को चांद की पूजा करती हैं। महिलाओं के लिए सोलह शृंगार का भी विशेष महत्व है। इसमें सिंदूर, चूड़ियां, मेहंदी आदि लगाकर महिलाएं तैयार होती हैं। इस करवाचौथ के लिए भी महिलाओं के तैयारियां कर ली होंगी। कपड़ों से लेकर गहने और मेकअप से लेकर मेहंदी तक की तैयारी करने होती है। महिलाएं सबसे सुंदर दिखना हैं। इसके लिए क्या पहनना है, कैसे तैयार होना है, ये सब उनको सोचना होता है। अगर इस करवा चौथ आप को से अलग और सुंदर दिखना है और अब आपके पास तैयारियों का ज्यादा समय नहीं बचा है तो परेशान होने की बात नहीं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइल को अपना कर खुद को संवार सकती हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां कई मौकों पर अपने ट्रेडिशनल साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत दिखी हैं। उनके इन लुक से आप भी ले सकती हैं करवा चौथ के लिए फैशन टिप्स। 
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ 2021 लुक - फोटो : instagram/geneliad
जेनेलिया डिसूजा का ये साड़ी लुक करवा चौथ के मौके पर आपको बेहद ग्रेसफुल लुक देगा। जेनेलिया ने अपने लिए लाल रंग की एंब्रॉयडरी साड़ी चुनी है। ये साड़ी शिफॉन और सिल्क जैसे मिक्स्ड फैब्रिक से तैयार की गई है। लाल रंग की इस खूबसूरत साड़ी के साथ जेनेलिया ने मिनिमल जूलरी कैरी की है। साथ ही हेवी मेकअप से राउंड-ऑफ किया है। उनका लुक पारंपरिक होने के साथ ही क्लासी लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ 2021 लुक - फोटो : instagram/janhvikapoor
जान्हवी कपूर की ये पीली साड़ी भी करवा चौथ पर आपको आकर्षक लुक देगी। जान्हवी कपूर ने पीली रंग की साड़ी कैरी की है। इस साड़ी पर सिल्वर कलर की जरी की बॉर्डर बना हुआ है। उन्होंने साड़ी की मैचिंग के ईयरिंग्स पहन रखें हैं। साथ ही बालों को खोल रखा है और लाइट मेकअप अप्लाई किया है। 

4 of 5
करवा चौथ 2021 लुक - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी पारंपरिक साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आप करवा चौथ में माधुरी की तरह की प्लेन साड़ी कैरी कर सकते हैं। इसके साथ आप ज्वेलरी जरूर कैरी करें। करवा चौथ पर बनारसी, सिल्क या कांजिवरम साड़ी लुक आप को अधिक खूबसूरत लुक देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ 2021 लुक - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो काजल अग्रवाल का ये सूट स्टाइल भी अपना सकती हैं। इसके साथ ज्वेलरी और हेयर स्टाइल पर अधिक फोकस करें। वैसे शरारा भी इन दिनों ट्रेंड में है तो आप चाहें तो कुर्ता सेट के अलावा शरारा भी पहन सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें