फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी में करीना ने लाखों का लहंगा नहीं चुनी थी ये खास साड़ी, कीमत सुन नही होगा यकीन

Sat, 20 Jun 2020 09:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
kareena kapoor saree - फोटो : instagram
करीना कपूर का नाम बॉलीवुड की उन फैशनिस्टा में शामिल है जो हमेशा महंगे और ब्रांडेड कपड़ों में नजर आती हैं। बात किसी इवेंट की हो या फिर कैजु्अल आउटिंग की। वो अपने लुक्स और पर्स की कीमत से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वैसे तो करीना ट्रेडिशनल लुक के लिए मनीष मल्होत्रा के डिजाइन कपड़ों को ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन कजिन अरमान जैन की शादी में करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा की बजाय इस डिजाइनर की साड़ी को चुना था।


 
विज्ञापन

2 of 4
kareena kapoor in yellow saree - फोटो : instagram
कजिन की शादी में करीना कपूर ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। जिसमें गोल्डन रंग के लहरिया डिजाइन का वर्क किया गया था। जिसके साथ बेबो ने गोल्डन रंग का लहरिया डिजाइन का ब्लाउज पहना था। क्रेप और कैम्ब्रिक से बनी इस साड़ी के साथ ब्लाउज की बैकलेस डिजाइन काफी एलिगेंट लुक दे रही थी। 


 
विज्ञापन

3 of 4
saree - फोटो : social media
वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो करीना ने इस साड़ी के साथ केवल गोल्ड और पर्ल के डैंगलर पहने थे। वहीं हाथों में चूड़ी के साथ बेबो बालों में गजरा लगाए दिखी थीं। जो उन्हें बिल्कुल परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक दे रहा था। वहीं न्यूड लिप्स और आंखों पर काजल के साथ हाईलाइट किया गया था।





 
विज्ञापन

4 of 4
saree - फोटो : instagram
करीना कपूर की ये साड़ी डिजाइनर निकाशा (NIKASHA) ब्रांड की है। इस ब्रांड की वेबसाइट पर इस खास साड़ी की कीमत करीब 24 हजार पांच सौ है। सबसे खास बात कि अगर आपको करीना की इस साड़ी का लुक पसंद आया हो तो आप इसे दूसरी साइटों पर भी जाकर खरीद सकती हैं। ये साड़ी कई जगह उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें