फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 150 साल पुराने फैशन को फॉलो करते दिखीं थीं रेखा, इवेंट में पहनी थी ऐसी ड्रेस की फैंस हो गए कंफ्यूज

Fri, 19 Jun 2020 05:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का नाम आते ही उनका खूबसूरत चेहरा याद आ जाता है। सिल्क की साड़ी में लिपटी एजलेस ब्यूटी जिसे देख सभी फैन हो जाते हैं। रेखा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिर वो चाहे अपनी कांजीवरम साड़ियों के प्रेम की वजह से हो या फिर साड़ी छोड़ किसी और ड्रेस को पहनने की वजह से। लेकिन उनका फैशन भी हमेशा चर्चाओं में रहता है। ऐसा ही कुछ हुआ सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में। जिसमें वो कुछ ऐसा ड्रेस पहने नजर आईं कि एक झलक को देख लोग चकरा गए। 


 
विज्ञापन

2 of 5
rekha - फोटो : social media
दरअसल रेखा ने सोनम कपूर और आनंद आहुजा के वेडिंग रिसेप्शन में कुछ ऐसी ड्रेस पहनी थी कि लोग उसे देख चकरा गए थे। रेखा ऩे इस इवेंट के लिए व्हाइट एंड गोल्डन रंग की सितारा कांजीवरम साड़ी पहनी थी। जिसमें वो कमाल की खूबसूरत दिख रही थीं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
rekha - फोटो : social media
लेकिन इस साड़ी के पहनने का अंदाज सबसे जुदा था। जिसे देख लोग इसे सलावर कुर्ता समझ बैठे थे। दरअसल रेखा ने कांजीवरम साड़ी को पैंट साड़ी के लुक में पहना था। जिसमें गोल्डन रंग का चूड़ीदार पायजामा था। जिसके ऊपर ये साड़ी लपेटी गई थी। साथ ही रेखा ने इस लुक को पूरा करने के लिए मांगटीका, नेकपीस, झुमके के साथ चूड़ियां भी पहन रखी थी। लेकिन उनके साड़ी पहनने की स्टाइल ने हर किसी को हैरान कर दिया।

 

4 of 5
rekha - फोटो : social media
दरअसल, रेखा ने साड़ी का जो स्टाइल कैरी किया था वो करीब 150 साल पुराना फैशन है। जिसे चौगशिया कहते हैं। इस साड़ी को चौगशिया साड़ी कहते हैं। जिसमें चार कपड़े शामिल होते हैं। फिटिंग के ब्लाउज के साथ कशीदाकारी कुर्ती, टाइट पायजामा या पैंट और पांच मीटर लंबा दुपट्टा। जिसे खास तरीके से लपेटा जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rekha - फोटो : social media
चौगशिया साड़ी हैदराबाद के निजाम के घराने की महिलाएं पहनती थीं। ये उनके यहां का पारंपरिक परिधान था। जिसे वहां की महिलाएं आज भी निकाह और शादी के अन्य मौकों पर पहनना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें