फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फोटो में देखिए कंगना रणौत का बोल्ड लुक, एक्ट्रेस की ग्लैमरस अदाएं आपको भी आएंगी पसंद

Wed, 17 Nov 2021 06:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड मूवी फैशन तो देखी ही होगी। इस फिल्म में फैशन का जलवा बिखरने वाली और अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने वाली कंगना रणौत रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल हैं। उस फिल्म को आए कई साल हो गए लेकिन कंगना की खूबसूरती आज भी वैसे की वैसे ही है। कंगना की पहचान उनके कर्ली बालों से शुरू हुई और आज एक पहाड़ी लड़की अपनी खूबसूरती से देश की तमाम नई पुरानी हसीनाओं को टक्कर देती हैं। वैसे को हाल के दिनों में कंगना रणौत अक्सर साड़ी या सूट में नजर आती हैं। पारंपरिक कपड़ो के अलावा कंगना जब भी वेस्टर्न कपड़ों को कैरी करती हैं तो उनका लुक और स्टाइल हर किसी को प्रभावित करता है। कंगना को कभी मैक्सी ड्रेस, तो कभी बॉडीकॉन और प्लंबिंग नेकलाइन वाली ड्रेस में देखा जाता है। कंगना का वेस्टर्न स्टाइल लुक बेहद ग्लैमरस और सेक्सी होता है। चलिए देखते हैं कंगना रणौत के दस बोल्ड और ग्लैमरस लुक। 
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेस्टर्न ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। कंगना ने गोल्डन रंग की स्लिट ड्रेस पहन रखी है। कंगना इस शिमरी ड्रेस में गजब के पोज दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
इसके पहले कंगना ग्रीन कलर की शाॅर्ट ड्रेस में भी नजर आईं थीं। कंगना इस स्ट्रैपी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कंगना ने मिनिमम मेकअप अप्लाई किया हुआ है। कंगना हर तरह के ऑउटफिट को पूरे आत्मविश्वास से कैरी कर सकती हैं।

4 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना अपने लुक के साथ प्रयोग करती रहती हैं। इस तस्वीर में कंगना ने चेक प्रिंट की स्टाइलिश मैक्सी ड्रेस पहनी हैं। इस ड्रेस में प्लीजिंग नेकलाइन दी गई है, जो उनके कर्व को फ्लॉन्ट कर रही है। ड्रेस में एक बेल्ट को भी एड किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने ट्रांसपेरेंट वाइट ब्रालेट टॉप पहना हुआ है, जिसमें डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन है जो उनके लुक को अधिक बोल्ड बना रहा है। इस रिवीलिंग टॉप में कंगना का कर्वी फिगर भी दिख रहा है। उन्होंने इसके साथ हाई-वेस्ट पैंट्स पेयर की है।
विज्ञापन

6 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
इसके पहले कंगना कान्स फेस्टिवल के दौरान ब्राउन रंग की बिकनी पहने विदेश की सड़को पर नजर आईं थीं। उन्होंने बिकनी के साथ स्किन कलर का कोट कैरी किया था। इस लुक में कंगना ने अपने कोट के बटन खोल रखकर बोल्डनेस का तड़का दोगुना कर दिया। 
विज्ञापन

7 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि कंगना ने रेट्रो लुक को अपनाया है। गोल्डन रंग की ड्रेस पर कंगना ने रेड लिपस्टिक अप्लाई की है। कंगना ने हाई हील्स पहने हैं। साथ ही बालों को खुला रखा है। कंगना का ये वेस्टर्न लुक बेहद ग्लैमरस है।

8 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
 इस लुक के लिए कंगना ने ब्लैक और गोल्डन कलर का टाइट वन पीस कैरी किया हुआ है। लुक को पूरा करने के लिए कंगना ने ब्लैक बूट्स पहने हैं। वहीं डार्क मेकअप और सिंपल पोनी टेल बनाई हुई है।   

 

9 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रीवीलिंग कपड़ों में असहज महसूस नहीं करती। कई मौकों पर उन्होंने ऐसी ड्रेस कैरी की, जिसे अभिनेत्रियां पहनने से पहले सोचें। यहां उन्होंने ब्लू कलर की टाई डाई ड्रेस पहनी है। 

10 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने ग्रे रंग की ड्रेस कैरी की है, जिसमें उनका बोल्ड और सेक्सी अंदाज देखने को मिल रहा है। कंगना ने डार्क आई मेकअप किया है और एक्सेसरीज कैरी नहीं की है। 
विज्ञापन

11 of 11
कंगना रणौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत ने पारंपरिक ड्रेस पहनी है हालांकि उसमें भी कंगना बोल्ड अदाएं दिखाने से नहीं चूंकी। कंगना ने ब्लू रंग का लहंगा चोली पहना है। कंगना के लहंगे की चोली स्लीवलेस है जो उनके ट्रेडिशनल स्टाइल को माॅडर्न टच दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें