फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने लाल साड़ी में मनाया करवा चौथ, हाथ में पूजा की थाली लिए पति के साथ शेयर की तस्वीर

Thu, 05 Nov 2020 01:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका में जाकर बस गई हों। लेकिन हिंदू धर्म के त्योहारों को मनाना नहीं भूलती। तभी तो करवा चौथ के दिन प्रियंका ने अपनी ट्रेडिशनल लुक में तैयार हुई तस्वीर शेयर की है। साथ ही प्रियंका ने निक जोनास के लिए भी कैप्शन लिखा है। कैलिफोर्निया में रह रहीं प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को पति निक जोनास ने शेयर किया है। जिसमें वो हाथों में पूजा की थाली लिए खड़ी हैं। वहीं प्रियंका की इस तस्वीर के पीछे भगवान शंकर की मूर्ति भी दिख रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
लाल साड़ी और हाथ में पूजा की थाली लिए प्रियंका देसी गर्ल लग रही हैं। मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी  के साथ हाथों में सिल्वर चूड़ियां पहने प्रियंका ने लाल रंग की रफल साड़ी कैरी की है। वहीं इस प्लेन रफल साड़ी के साथ आईवरी शेड का नूडल स्ट्राईप ब्लाउज और कान में डायमंड की ईयररिंग्स पहन रखी है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
वहीं प्रियंका ने निक जोनास के साथ शेयर तस्वीर के लिए कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के लिए आई लव यू लिखा है। वहीं निक जोनास ने भी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर शेयर कर सबको करवा चौथ की बधाई दी है। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही पति निक जोनास के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाती आ रही हैं। शादी के बाद पहले करवा चौथ पर पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। जिसमें प्रियंका लाल रंग की सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहने नजर आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
डल रेड कलर की इस साड़ी के साथ गोल्डन जरी का बॉर्डर था। वहीं इस साड़ी का सारा अट्रैक्शन ब्लाउज था जो हैवी वर्क और एंब्रायडरी से बना था। जिसके साथ प्रियंका लाल चूड़ियां और खुले बालों में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें