फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी का ट्रेडिशनल लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, इन तस्वीरों में नजर आ रहा एक्ट्रेस का देसी अंदाज  

Mon, 20 Sep 2021 06:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सनी का ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी का हर अंदाज फैंस को अपना दीवाना बना देता है। सनी लियोनी अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस से कभी फैंस को निराश नहीं करती। उनका एयरपोर्ट लुक हो या शूटिंग के दौरान सनी को सेट पर स्पॉट किया जाए, वह हमेशा खूबसूरत दिखती हैं। सनी ये बात बखूबी जानती हैं कि इंडस्ट्री में लुक्स की क्या अहमियत है। इसी वजह से सनी हमेशा अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा कर रखती हैं। वेस्टर्न लुक तो सनी का कम्फर्ट जोन है। ड्रेस से लेकर हेयरस्टाइल और मेकअप तक सनी लियोनी ऊपर से नीचे तक जबरदस्त फैशन फंडा फॉलो करती हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे सनी के ट्रेडिशनल लुक की। सनी का एथिनिक वियर कलेक्शन भी कुछ कम नहीं है। सनी लियोनी ने जब-जब देसी लुक कैरी किया तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। सनी लियोनी परंपरागत साड़ी, सूट और लहंगा में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। यकीन न आए तो खुद सनी का ट्रेडीशनल लुक देख लीजिए।  
विज्ञापन

2 of 5
सनी का ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी ने इस गणेश चतुर्थी में पिंक रंग का सूट पहना था। गुलाबी और सफेद रंग के फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली सूट में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पिंक दुपट्टा पहना है। सनी ने इस एथनिक लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्ड ड्रॉप इयररिंग्स कैरी किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सनी का ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
तस्वीर देख सकते हैं कि सनी ने नीले रंग का लंबा कुर्ता पहना है। फुल स्लीव्स कुर्ते में उनके फ्रंट पर गोल्डन लेस लगी है। इसके साथ सनी ने सफेद और नीले रंग का प्रिंटेड दुपट्टा पहन रखा है। सनी ने स्कर्ट के साथ इस ड्रेस को पेयर किया है। बाल खुले हुए हैं। सनी ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और रेड लिपस्टिक अप्लाई की है।

4 of 5
सनी का ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी ने ये लुक पिछले साल दिवाली में लिया था। सनी ने पाउडर ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती कैरी की है। इसके साथ मैचिंग पैंट पहनी है। साथ ही नीले रंग का दुपट्टा लिया हुआ है। दुपट्टे में सिल्वर रंग का गोटा लगा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी का ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी ने सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे में सनी किसी रानी से कम नहीं लग रहीं। लहंगे में डीप नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया है। लहंगे में ब्लू डोट बने हुए हैं और कढ़ाई का काम हुआ है। सबसे खूबसूरत लग रहा सनी का डिजाइनर बैग जो उन्होंने अपने लहंगा लुक को कंप्लीट करने के लिए कैरी किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें