फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिज के देसी लुक पर गौर किया आपने, बेहद हसीन नजर आती हैं इस अंदाज में

Tue, 01 Jun 2021 04:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिज ज्यादातर मौकों पर बोल्ड और हॉट लुक में नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका रैंप पर कोई लुक हो या फिर किसी मौका किसी इवेंट का हो। हर बार जैकलीन अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस की तारीफ बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। इसके साथ ही जैकलीन सोशल मीडिया पर भी अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे उनकी सिजलिंग अदाएं हर किसी को दीवाना बना देती हैं। लेकिन कई मौकों पर ये विदेशी सुंदरी भारतीय पहनावे में भी गजब ढाती दिखती है। साड़ी हो या लहंगा कई मौकों पर जैकलीन का लुक इतना खूबसूरत नजर आया कि वो सारी लाइमलाइट लूटते नजर आईं। फिर वो मौका चाहे अंबानी के वेडिंग फंक्शन में पहुंचने का रहा हो या फिर सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी का। हर बार उनका देसी लुक घायल करने वाला ही नजर आया। आगे की स्लाइड में देखें जैकलीन के जबरदस्त देसी लुक। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंची जैकलीन फर्नांडिज ने बेहद खूबसूरत लहंगे का चुनाव किया था। बॉलीवुड सितारों से भरी इस पार्टी में जैकलीन का लुक लाइमलाइट चुराने वाला नजर आ रहा था। डिजाइनर फाल्गुन शेन पिकॉक का डिजाइन किया ये लहंगा पिंक और ग्रे शेड में था। जिसके ब्लाउज के साथ सारे एक्सपेरिमेंट किए गए थे। टोंड एब्स फ्लांट करता जैकलीन के इस ब्लाउज पर स्लीव पर रफल डिजाइन ऐड की गई थी। वहीं साथ में लाइटवेट फर स्टाइल चुनरी इस लहंगे को बिल्कुल अलग ही अंदाज देती दिख रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
यहीं नहीं जैकलीन कई मौकों पर अपने अलग तरह के देसी लुक का चुनाव की वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं। इस मिंट ग्रीन फ्लोरल लहंगे के साथ नूडल स्ट्राइप ब्लाउज संग दुपट्टे की जगह वो केप स्लीव वाली जैकेट पहने नजर आ रही हैं। पारदर्शी पिंक कलर की जैकेट उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है।

4 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
वहीं इस सुर्ख लाल साड़ी में जैकलीन सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। हॉल्टर नेक ब्लाउज और रेशमी थ्रेड वर्क की साड़ी के साथ जैकलीन का लुक ट्रेडिशनल के साथ ही ग्लैमरस भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : Amar Ujala
सफेद रंग का ये फ्लोरल लंहगा तो हर किसी को याद होगा। पुनीत बालन के डिजाइन किए इस लहंगे में वो होली के सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं। जिसमें उनका खूबसूरत लुक देख सब तारीफ कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें