हाल ही में गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था। अनंत जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
तीन दिन तक चले इस भव्य समारोह में शायद ही कोई ऐसा सेलिब्रिटी होगा, जो नहीं आया हो। दुनिया भर के बड़े व्यापारी, हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे और अन्य क्षेत्रों के तमाम दिग्गज समारोह में शिरकत लेने जामनगर पहुंचे। इस पूरे समारोह में सबकी नजर अंबानी परिवार की महिलाओं पर थी।
चाहे बात करें नीता अंबानी की, या फिर उनकी होने वाली बहू राधिका की, हर कोई इस समारोह में शाही अंदाज में नजर आया। समारोह के आखिरी दिन मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी ने लहंगा पहना था। इस लहंगा लुक से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लहंगे के साथ-साथ उनका ये ब्लाउज भी काफी खास था, आइए जानते हैं, इसके बारे में।