अमर उजाला
Tue, 5 March 2024
बेशक नींबू सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर डायरेक्ट करेंगे, तो ये खतरनाक हो सकता है
दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि नींबू हर किसी को सूट नहीं करता है
नींबू के रस में विटामिन सी होता है जो दाग-धब्बों का सफाया कर देता है, लेकिन अगर आप इसे सीधा चेहरे पर लगाएंगे तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं
इसे सीधा चेहरे पर लगाने से खुजली और जलन की समस्या सामने आ सकती है
इसके साथ ही सीधा नींबू चेहरे पर इस्तेमाल करने से स्किन पर सनबर्न का खतरा बढ़ जाता है
ऐसे में नींबू का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, इससे ये पता लग जाएगा, कि नींबू आपको सूट करेगा या नहीं
ग्लोइंग त्वचा के लिए शहद के साथ चेहरे पर लगाएं ये चीजें