फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Ambani: बेहद खास है ईशा अंबानी का ये ब्लाउज, इसमें हीरे के साथ जड़े हैं कई बेशकीमती रत्न

Wed, 06 Mar 2024 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में एक दिन ईशा अंबानी ने लहंगे के साथ जो ब्लाउज पहना था, वो बेहद खास था। 
विज्ञापन
1 of 5
बेहद खास है ईशा अंबानी का ये ब्लाउज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla
हाल ही में गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था। अनंत जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

तीन दिन तक चले इस भव्य समारोह में शायद ही कोई ऐसा सेलिब्रिटी होगा, जो नहीं आया हो। दुनिया भर के बड़े व्यापारी, हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे और अन्य क्षेत्रों के तमाम दिग्गज समारोह में शिरकत लेने जामनगर पहुंचे। इस पूरे समारोह में सबकी नजर अंबानी परिवार की महिलाओं पर थी।

चाहे बात करें नीता अंबानी की, या फिर उनकी होने वाली बहू राधिका की, हर कोई इस समारोह में शाही अंदाज में नजर आया। समारोह के आखिरी दिन मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी ने लहंगा पहना था। इस लहंगा लुक से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लहंगे के साथ-साथ उनका ये ब्लाउज भी काफी खास था, आइए जानते हैं, इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
बेहद खास है ईशा अंबानी का ये ब्लाउज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla
कैसा था ईशा का लुक

राधिका और अनंत के प्री वेडिंग समारोह में हर दिन ईशा ने एथनिक से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक पहनकर अपना जलवा दिखाया। राधिका और अनंत की हस्ताक्षर सेरेमनी में उन्होंने लाल रंग का बेहद ही खूबसूरत सा लहंगा कैरी किया था। जितना खूबसूरत ये लहंगा था, उससे कहीं ज्यादा प्यारा इसका ब्लाउज था। उनके इस ब्लाउज को मशहूर डिजाइन अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
बेहद खास है ईशा अंबानी का ये ब्लाउज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla
खास था ब्लाउज

बात करें इस पर दिख रहे जड़ाऊ काम की तो अबू जानी संदीप खोसला ने इस ब्लाउज के बनने का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में बताया है कि इस ब्लाउज पर न सिर्फ ईशा अंबानी के नए और पुराने जेवर लगाए गए हैं, बल्कि साथ में इसमें लगाने के लिए खास गुजरात और राजस्थान से पारंपरिक गहने मंगवाए गए हैं।

4 of 5
बेहद खास है ईशा अंबानी का ये ब्लाउज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla
लगाए गए हैं कई रत्न

वीडियो में बताया गया है कि ईशा के इस ब्लाउज में न सिर्फ डायमंड बल्कि इसके साथ पुलकी, रूबी, एमरॉल्ड समेत कई रत्नों को लगाया गया है। खास बात ये ही कि इन सभी रत्नों को हाथ से कपड़े पर लगाया गया है। जिससे इसकी खूबसूरत गई गुना बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेहद खास है ईशा अंबानी का ये ब्लाउज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla
लहंगे के साथ पहनी शादी की ज्वेलरी

ईशा ने अपने इस खास लहंगे और ब्लाउज के साथ अपनी ही शादी की ज्वेलरी को कैरी किया था। ये हीरों से बनी मल्टीलेयर ज्वेलरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। इसके साथ ही अपने इस लक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में जूड़ा बनाते हुए न्यूड मेकअप लुक कैरी किया था। स्मोकी आईज उनके लुक को खूबसूरत बना रहीं थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें