फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुमा कुरैशी का लेटेस्ट लुक देख फैंस हुए हैरान, फराह खान ने कह दी ऐसी बात

Sun, 27 Jun 2021 05:32 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : Huma S Qureshi Instagram

हुमा कुरैशी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बहुत ही जबरदस्त दिखाई दे रही हैं। वे महारानी में निभाए गए किरदार से बिल्कुल विपरित ही नजर आ रही हैं। हुमा फैशन के मामले में इन दिनों बहुत सक्रिय हो चुकी हैं और वे एक से बढ़कर एक लुक्स कैरी कर रही हैं। इन तस्वीरों को वे सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं। इस बार हुमा कुछ हद तक बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी खूब काम किया है। यह उनके इस नए लुक में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। प्रशंसक भी उनके इस नए अवतार को देख चौंक गए हैं और वे इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। हुमा का लेटेस्ट ड्रेस बहुत खूबसूरत है, साथ ही वे एक से बढ़कर एक पोज भी दे रही हैं। स्टाइलिंग के मामले में भी वे परफेक्ट लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए हुमा का यह लेटेस्ट और खूबसूरत अवतार। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
हुमा ने मेहंदी कलर का ड्रेस पहना हुआ है। यह एक हाई थाई वनपीस है। जिसका गला डीप है और यह स्लीवलेस है। कमर पर बेल्ट दिया हुआ है। ड्रेस एकदम फिटिंग का है और आगे से उसमें सिल्वटें दी हुई हैं। इसी के साथ उन्होंने एक लॉन्ग जैकेट भी पहन रखा है। 

विज्ञापन

3 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

बालों की स्टाइलिंग है शानदार
हुमा के बालों की स्टाइलिंग भी बहुत अच्छे से की गई है। लंबे बालों को एकतरफ किया हुआ है। बालों में हल्के वेव्स हैं। हुमा के पोज एक से बढ़कर एक हैं। उन्होंने कमर पर हाथ रखा हुआ है और पैर पर भी। चेहरे का एटीट्यूड और भाव- भंगिमाएं बहुत अच्छी दिखाई दे रही हैं। 

4 of 5
हुमा कुरैशी का नया अंदाज - फोटो : instagram

ड्रेस के अनुसार है मेकअप
हुमा के चेहरे पर मेकअप भी उनकी ड्रेस के अनुसार ही किया हुआ है। आंखों में आई-लाइनर लगाया गया है और होंठों पर गुलाबी रंग का ही लिपशेड है। हुमा मुंह को खोलकर पोज कर रही हैं। गले में उन्होंने सिल्वर रंग का पतला सा चेन पहना हुआ है, जिसमें कि खूबसूरत सा पेंडेंट है और हाथों में अंगुठियां पहन रखी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram
फराह खान ने किया कमेंट
हुमा की इन तस्वीरों को देख बॉलीवुड के कई सारे लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने उन्हें कहा है कि मेरे अगले लंच पर यही पहन कर आना। जिसके जवाब में हुमा लिख रही हैं कि तभी, जब आप जंगली मटन बनाओगी। फैंस ने भी इस आउटफिट को खूब पसंद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें