सिंदूर महिलाओं के सुहाग का प्रतीक होता है। महिलाएं पूजा पाठ आदि में तो अच्छे से सिंदूर लगा लेती हैं, लेकिन शादी पार्टी आदि में सिंदूर को मात्र एक रस्म मान कर लगाती हैं या कभी-कभी तो नहीं भी लगाती हैं। सिंदूर लगाना या न लगाना महिलाओं की इच्छा पर है, लेकिन अगर आप अपने लुक के बिगड़ने के कारण सिंदूर लगाने से हिचकती हैं तो ये जान लीजिए कि सिंदूर किसी भी सुहागन महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। महिलाओं का ये मानना होता है कि साड़ी या पारम्परिक लुक पर तो सिंदूर लगा सकते हैं, लेकिन वेस्टर्न कपड़ों या मॉडर्न लुक की ड्रेस में सिंदूर को कैसे लगाएं? वहीं, अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इन मौकों पर महिलाएं सिंदूर लगाएंगी लेकिन अपने मॉर्डन लुक को लेकर भी चिंता में रहेंगी। अगर आप की भी सिंदूर को लेकर यही परेशानी है तो सिंदूर में भी खूबसूरत और मॉडर्न दिखने के लिए कुछ टिप्स हैं। आप सदियों से चली आ रही परम्परा को सही तरीके से अपना कर अपने सोलह श्रृंगार को भी पूरा कर सकती हैं, साथ ही आपके कपड़ों और स्टाइल के हिसाब से सिंदूर लगाकर खूबसूरत दिख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि सिंदूर लगाकर आप कैसे मॉडर्न और स्टाइलिश दिख सकती हैं...