फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी ने घाघरा के साथ पहनी टी शर्ट, ट्रेडिशनल लुक को दिया फंकी स्टाइल

Sun, 17 Oct 2021 04:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी का लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी को जब भी आपने देखा होगा, हमेशा खूबसूरत लुक और बेहतर ड्रेसिंग स्टाइल में नजर आईं होंगी। सनी लियोनी अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए फेमस हैं। वह कभी भी अपने आउटफिट और लुक से फैंस को निराश नहीं करती। सनी लियोनी वेस्टर्न लुक की रानी हैं। ड्रेस, गाउन, जींस-ट्राउजर से लेकर स्कर्ट और शाॅर्ट्स तक सभी तरह के विदेशी परिधानों में सनी अपने स्टाइल को बखूबी दिखाती हैं। लेकिन उनका देसी स्टाइल भी कम मत समझिएगा। सनी लियोनी कई मौकों पर कुर्ता सेट, साड़ी और लहंगा लुक में भी नजर आ चुकी हैं। उनके ट्रेडिशनल लुक की फैंस खूब तारीफ करते हैं। सनी लियोनी का हर अंदाज फैंस को अपना दीवाना बना देता है। सनी ये बात बखूबी जानती हैं कि इंडस्ट्री में लुक्स की क्या अहमियत है। इसी वजह से सनी हमेशा अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा कर रखती हैं। ड्रेस से लेकर हेयरस्टाइल और मेकअप तक सनी लियोनी ऊपर से नीचे तक जबरदस्त फैशन फंडा फॉलो करती हैं। लेकिन इस बार सनी लियोनी ने अपने कैजुअल और ट्रेडिशनल लुक को आपस में जोड़कर एक नया एक्सपेरिमेंट किया है। सनी लियोनी ने लहंगा स्कर्ट के साथ टी शर्ट को पेयर किया है। चलिए देखते हैं सनी लियोनी का यह फंकी ट्रेडिशनल लुक।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी का लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
आपने कई अभिनेत्रियों को लहंगा स्कर्ट के साथ शर्ट को टीमअप करके इंडो वेस्टर्न लुक में देखा होगा लेकिन सनी लियोनी ने एकदम ही अलग स्टाइल को कैरी किया है। सनी लियोनी ने चुनरी प्रिंट का लहंगा स्कर्ट पहन रखा है, जिसके साथ उन्होंने कैजुअल टी शर्ट पहनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी का लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
तस्वीर में देख सकते हैं कि सनी लियोनी ने भूरे रंग की ओवर साइज टी शर्ट पहनी है। इस लॉन्ग लेंथ टी शर्ट के साथ सनी लियोनी ने लाल रंग की चुनरी प्रिंट की स्कर्ट टीमअप की है। इस घाघरा स्टाइल स्कर्ट में नीचे की तरफ गोल्डन गोटा वर्क किया गया है। 

4 of 5
सनी लियोनी का लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी ने अपने इस ऑड आउटफिट के साथ स्नीकर्स पहन रखे हैं, जो उनके लुक को फंकी स्टाइल दे रहे हैं। इसके अलावा सनी लियोनी ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी का लुक - फोटो : instagram/sunnyleone
वैसे इसके पहले सनी लियोनी को पूरी तरीके से पारंपरिक लंहगा पहने देखा गया था। सनी लियोनी ने सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे में सनी किसी रानी से कम नहीं लग रहीं। लहंगे में डीप नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया था। देख सकते हैं कि लहंगे में ब्लू डोट बने हुए हैं और कढ़ाई का काम हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें