फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में शरीर की दुर्गंध से रहते हैं परेशान तो, आजमाएं ये टिप्स

Tue, 11 Feb 2020 06:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शरीर की साफ-सफाई तो हर कोई करता है लेकिन इसके बावजूद लोगों के शरीर से बदबू आती रहती है। मौसम कोई भी हो अक्सर लोग अपने पास से आने वाली दुर्गंध से परेशान रहते हैं। कई बार इसकी वजह खानपान में गड़बड़ी और आनुवांशिक हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। हांलाकि अगर इन टिप्स को अपनाया जाए तो काफी हद तक शरीर की दुर्गंध से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानें क्या हैं वो टिप्स।
विज्ञापन

2 of 5
नहाने के पानी में आधे घंटे पहले फिटकरी और पुदीने की पत्तियों को डालकर रख दें। इस पानी से स्नान करने से शरीर को आराम और ताजगी का अहसास होता है और पसीने समस्या से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
आप चाहे तो नहाने के पानी में इत्र और गुलाब जल मिलाकर नहा सकते हैं। इससे पूरा दिन आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी। यह नुस्खा पसीने की बदबू हमेशा के लिए रोकता है। 

4 of 5
- फोटो : social media
पसीने की बदबू को रोकने में बेकिंग सोडा बहुत मदद करता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी और नींबू रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अंडर आर्म्स में 10 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे ताजे पानी से साफ कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरीर के जिस हिस्से से आपको पसीना आता है उन जगहों पर आलू के स्लाइस को रगड़कर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें