हिना खान टीवी इंडस्ट्री की फैशन आइकॉन हैं। हिना खान के लुक्स और ड्रेसिंग स्टाइल न केवल टीवी बल्कि बड़े पर्दे की हसीनाओं को भी टक्कर देने वाला है। हिना वेस्टर्न परिधान पहनती हैं तो बोल्डनेस और ग्लैमर उनके लुक में साफ़ झलकता है, तो वहीं भारतीय परिधानों में हिना की सादगी और खूबसूरती भी निखर कर सामने आती है। हिना का फैशन स्टेटमेंट लाजवाब है। फैंस हिना का वेस्टर्न, ट्रेडिशनल और कैजुअल हर तरह का लुक पसंद करते हैं। हिना खान ने भी कभी अपने फैंस को लुक के मामले में निराश नहीं किया। हिना खान के हाल ही में तीन अलग अलग तरह के ऑउटफिट में तस्वीरें सामने आईं हैं। एक ड्रेस में तो हिना का कैजुअल और कम्फर्टेबल लुक नजर आ रहा है, दूसरे परिधान में हिना बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। हिना खान के तीनों लुक फैंस को पसंद आ रहे हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए हिना खान के तीन खास लुक की तस्वीरेँ।