फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान का एयरपोर्ट पर दिखा दिलचस्प अंदाज, फैशन देख लड़कियां भी करने लगेंगी फॉलो

Mon, 15 Mar 2021 04:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान के फैशन सेंस को अक्सर ही लोगों की तारीफ मिलती है। लेकिन जब भी वो कुछ नया और बोल्ड ट्राई करती हैं तो वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। हालांकि हिना खान के ऊपर ट्रोलर्स की बातों का जरा भी फर्क नहीं पड़ता। तभी तो मौका मिलते ही वो इंस्टा पर अपने बोल्ड और खूबसूरत लुक की तस्वीरें साझा कर ही देती हैं। लेकिन जैसे ही हिना खान एयरपोर्ट पर नजर आईं। उनका फैशन सेंस हर किसी को भा गया।
विज्ञापन

2 of 5
hina khan - फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर हिना खान पपराजी के कैमरे में कैद हुईं। जहां पर उन्होंने लाल रंग की रोम्पर ड्रेस पहन रखी थी। जो कि समर वेकेशन के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट थी। वहीं इस ड्रेस को देख हर स्टाइलिश लड़की के मन में इने पहनने का ख्वाब आएगा। लाल रंग के रोम्पर ड्रेस जिसकी हाफ स्लीव और बंद गला था। वहीं नेकलाइन पर थोड़ी सी रफल डिजाइन भी बनी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : instagram
वहीं हिना ने इस लाल रंग की ड्रेस को काले पर्स और सफेद जूतों के साथ मैच किया था। जबकि उनका मिनिमम मेकअप और स्टाइलिश लुक बस हर किसी का दिल चुराने वाला लग रहा था। हिना को एयरपोर्ट पर देखते ही सब तस्वीरें लेने लगे। वहीं हिना भी इन पपराजी की तस्वीरों को लेते नजर आईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि हिना हर दिन किसी ना किसी नए लुक के साथ इंस्टा पर तस्वीरें या रील्स साझा करती ही हैं। जिसमे उनके फैशन से लेकर मेकअप तक की हर कोई तारीफ करता है। अभी हाल ही में वो फ्लोरल आउटफिट के साथ बोल्ड तस्वीरों में दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
हिना का हर लुक इंप्रेसिव होता है। फिर वो चाहे देसी या एथिनिक ही क्यों ना हो। पिछले दिनों पर्पल रंग के लहंगे में हिना की तस्वीरों को लोगों ने जमकर लाइक किया था। वहीं हिना का ये लुक नेक्सट वेडिंग सीजन में लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन के लिए भी परफेक्ट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें