हेली दारूवाला टेलीविजन की पुरानी अभिनेत्रियों की गिनती में आने लगी हैं। पिछले लंबे समय से वे टेलीविजन पर सक्रिय हैं और अलग-अलग तरह के किरदार निभाती हुई आई हैं। 2011 में उन्होंने स्टार प्लस के एक लोकप्रिय नाटक से करियर की शुरुआत की थी। पिछले दिनों नागिन सीरियल में भी उन्होंने देखा गया था। हेली सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक लुक्स की तस्वीरें डालती रहती हैं। पारंपरिक, वेस्टर्न या कोई भी अन्य पहनावा हो, वे उसे बखूबी कैरी करना जानती हैं। हाल ही में हेली ने अपनी लहंगे में एक तस्वीर साझा की है लेकिन हेली का लुक एकदम बोल्ड नजर आ रही है। उनका अंदाज जबरदस्त है और फैंस इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। हेली इन तस्वीरों में बेहद हसीन नजर आ रही हैं, यही वजह है कि उनकी तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। अगली स्लाइड्स से देखिए हेली का यह लहंगे वाला बोल्ड लुक।