फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: ये पांच तरह की शेरवानी हैं ट्रेंड में, सेलिब्रिटी लुक के लिए शादी-पार्टी में लड़के करें कैरी

Fri, 26 Nov 2021 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लड़कों की एथनिक ड्रेस - फोटो : instagram/weddingwireindia
शादी पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए लड़कियों के लिए कई विकल्प हैं। एथनिक वियर में उनके पास साड़ी से लेकर लहंगा और कुर्ता सेट से लेकर शरारा-गरारा तक काफी कुछ पहनने के लिए होता है। वहीं बात लड़कों की हो तो उनके लिए भी एथनिक कपड़ों का अच्छा खासा कलेक्शन बाजार में मिल जाएगा। भले ही लड़कियों जैसा विकल्प लड़को के पास नहीं है लेकिन लड़कों के कपड़ों में भी इतने स्टाइल हैं जो उन्हें किसी बॉलीवुड एक्टर से कमतर नहीं होने देंगे। शादी सीजन चल रहा है। जिन लड़कों की शादी इस वेडिंग सीजन में होनी हैं और उन्हें अपने सबसे खास दिन पर बेस्ट दूल्हा बनने की चाह है तो वह एथनिक वियर में शेरवानी कैरी कर सकते हैं। वैसे तो लड़के अक्सर एथनिक वियर में सबसे पहले शेरवानी पहनने के बारे में ही सोचते हैं लेकिन शेरवानी का स्टाइल आपको ट्रेंडी लुक दे सकता है। यहां कुछ ट्रेंडी और फैशनेबल शेरवानी की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिन्हें आप कैरी करके दिख सकते हैं स्टाइलिश। 
विज्ञापन

2 of 6
लड़कों का एथनिक फैशन - फोटो : instagram/weddingwireindia

आप अपनी शेरवानी में कलर से लेकर प्रिंट और स्टाइल में विकल्प तलाश सकते हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि सी ग्रीन रंग के कुर्ता पर एम्ब्रोडरी वर्क है। इसके साथ मैचिंग पैंट और दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
लड़कों का एथनिक फैशन - फोटो : instagram/weddingwireindia
सफेद रंग या क्रीम रंग के मिरर और एम्ब्रायडरी शेरवानी के साथ लाल रंग का शाॅल कैरी कर सकते हैं। 

4 of 6
लड़कों का एथनिक फैशन - फोटो : instagram/weddingwireindia

वेलवेट या इस तरह के फैब्रिक कुर्ते या जैकेट में आपका लुक राॅयल और क्लासी लगेगा। प्लेन शेरवानी या कुर्ता के साथ आप प्रिंटेड या एम्ब्रायडरी वाले दुपट्टा को पेयर कर सकते हैं।   

 

विज्ञापन

5 of 6
लड़कों का एथनिक फैशन - फोटो : instagram/weddingwireindia
मैचिंग शेरवानी का ट्रेंड हमेशा ही रहता है। इस तरह के नेकलाइन के साथ आप लाइट या डार्क रंग के कुर्ता और पैंट को टीमअप कर सकते हैं। शेरवानी के दुपट्टे को कैरी करने के तरीके से भी आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड़कों की एथनिक ड्रेस - फोटो : instagram/weddingwireindia
शादी पार्टी के मौके पर प्लेन से लेकर कढ़ाईदार और प्रिंटेड शेरवानी आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। उस पर पैंट के स्टाइल से लेकर दुपट्टा के पैटर्न तक और उसे कैरी करने के तरीके से आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें