फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Fashion : गणतंत्र दिवस पर दिखना है परफेक्ट, विक्की कौशल के इन लुक्स से लें टिप्स

Thu, 26 Jan 2023 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको एक ऐसे एक्टर के एथनिक लुक के बारे मे बताएंगे जिससे आप टिप्स लेकर खुद तैयार हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल की, जोकि अपने सिंपल अंदाज की वजह से जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
गणतंत्र दिवस पर दिखना है परफेक्ट, विक्की कौशल के इन लुक्स से लें टिप्स - फोटो : instagram
Republic Day Fashion : गणतंत्र दिवस को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में हर कोई इस दिन को खास बनाने की तैयारी में जुटा है। गणतंत्र दिवस के दिन लोग एथनिक वियर पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। ना सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी इस दिन एथनिक वियर में जलवा बिखेरने को तैयार रहते है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं  तो ये खबर आपके लिए हैं।

आज की खबर में हम आपको एक ऐसे एक्टर के एथनिक लुक के बारे मे बताएंगे जिनसे आप टिप्स लेकर खुद तैयार हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल की, जोकि अपने सिंपल अंदाज की वजह से जाने जाते हैं। उनका देसी अंदाज भी ऐसा है जिसे देखकर लड़कियां उन पर फिदा हो जाती हैं। अगर आप भी विक्की कौशल से एथनिक वियर के टिप्स लेना चाहते हैं तो आइए नजर डालते हैं उनके कुछ बेस्ट लुक्स पर।
विज्ञापन

2 of 5
ब्लैक कुर्ते-पायजामा में विक्की - फोटो : instagram
ब्लैक कुर्ते-पायजामा में विक्की 

ब्लैक कुर्ते पायजामा में विक्की कौशल का लुक काफी अलग और रॉयल लग रहा है। इस लुक में विक्की बिल्कुल टिपिकल पंजाबी मुंडे लग रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की ही जूतियां पहनी थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
लाइट ब्लु कलर में विक्की - फोटो : instagram
लाइट ब्लु कलर में विक्की

एक पार्टी के दौरान विक्की ने लाइट ब्लु कलर का एथनिक वियर पहना था। उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आया था। इसे आप गणतंत्र दिवस पर कैरी कर सकते हैं। 

4 of 5
ऑल व्हाइट लुक में विक्की - फोटो : instagram
ऑल व्हाइट लुक में विक्की

ऑल व्हाइट लुक में विक्की कौशल काफी स्मार्ट लग रहे थे। एक व्हाइट कुर्ते के साथ उन्होंने एक स्कार्फ भी कैरी किया था। इस लुक को आप भी गणतंत्र दिवस पर कैरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ते में विक्की - फोटो : instagram
ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ते में विक्की 

ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ते में विक्की का अंदाज काफी कूल लग रहा है। उनके इस लुक को कई लोगों ने कैरी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें