Republic Day Fashion : कल 26 जनवरी है, जोकि गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन की तैयारियां पूरे देश में धूमधाम से हो रही हैं। चारों तरफ लोग अपने घरों-दफ्तरों को सजाने में जुटे हुए हैं। बच्चे अपने स्कूलों के लिए डांस तैयार कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन ट्रेडिशनल कपड़े पहनने का भी काफी चलन है। लोग गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एथनिक वियर पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। कई जगहों पर तो एथनिक वियर का ड्रेस कोड जारी कर दिया जाता है।
लड़कियों के पास एथनिक में कई तरह के ऑप्शन होते हैं, जिस वजह से वो संशय में पड़ जाती है। अगर आप भी कपड़ों को चुनाव करते समय सोच में पड़ रहीं हैं, तो आपकी समस्या का समाधान हमारे पास है। दरअसल, गणतंत्र दिवस के लिए आप एक्ट्रेस सारा अली खान से टिप्स लें सकती हैं।
दरअसल, सारा अली खान को अक्सर एथनिक वियर पहने देखा जाता है। वो इसे काफी अच्छे से कैरी भी करती हैं, ऐसे में अगर आप भी गणतंत्र दिवस के दिन सारा की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो उन्हीं की तरह ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी कर सकती हैं।