ऑफिस में आपकी पहचान सिर्फ आपके काम से ही नहीं, आपके पहनावे से भी होती है। अगर आप इस ओर ध्यान नहीं देंगे, तो आपकी छवि खराब हो सकती है।
कार्यस्थल पर पहनकर जाने वाले कपड़ों से आपकी पहचान बनती भी है और बिगड़ती भी है। आपका काम औरों से बेहतर है, लेकिन आपका पहनावा ऑफिस के माहौल के हिसाब से नहीं है, तो आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
Formal Wear
एक ही कपड़े बार-बार ना पहनें
बिना आयरन किए कपड़े पहनकर जाना भी आपके व्यक्तित्व को बिगाड़ता है। देखा जाता है कि जो लोग अकेले रहते हैं, वह कपड़े धोने के आलस में एक ही ड्रेस को लगातार पहनकर ऑफिस जाते हैं। एक ही ड्रेस को बार-बार पहनकर ऑफिस जाने से सहकर्मी मजाक तो उड़ाते ही हैं, आपके पास आने से भी परहेज करने लगते हैं। आप ऐसे कपड़े पहनकर ऑफिस जाएं, कि आपके सहकर्मी को भी बुरा न लगे और आपका व्यक्तित्व भी निखरे।
विज्ञापन
3 of 8
Formal Wear
महिलाओं के लिए खास
कामकाजी महिलाएं अपनी ऑफिस ड्रेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं, लेकिन फैशन के चक्कर में वह कुछ भी पहनकर ऑफिस चली जाती हैं। महिलाएं भी ऑफिस के वातावरण को ध्यान में रखकर परिधानों का चयन करें। ज्यादा टाइट या ढीले कपड़ों से दूरी बनाकर चलें। व्यक्तित्व के अनुसार सही फिटिंग के कपडे़, महंगे कपड़ों की तुलना में कंही ज्यादा आकर्षक लगते हैं।
4 of 8
Formal Wear
मौसम के अनुसार चुनें कपड़े
मौसम के अनुसार कपड़ों और रंगों का चयन भी सावधानी से करें। गर्मी में हल्के रंगों के कपडे़ और सर्दी में गहरे रंगों के कपड़े सही रहते हैं। कपड़ों के रंग के अनुसार आप, पर्स या चप्पल आदि का चुनाव कर सकती हैं। ध्यान रखें कि ऑफिस पहनकर जाने वाली कमीज, ब्लाउज, सूट आदि का गला अधिक नीचे तक नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर, लोग आपके काम पर कम, शरीर पर ज्यादा ध्यान देते हैं। साड़ी पहनते समय भी आप अपने पल्लू को सही से पिन करके रखें। ताकि इधर उधर आते-जाते आपको बार बार पल्लू पर ध्यान देने की जरुरत न पड़े।
विज्ञापन
5 of 8
Formal Wear
अपनी नहीं दूसरों की पसंद का ख्याल रखें
अक्सर हम अपनी पसंद के कपड़े पहनकर ऑफिस जाते हैं और सोचते हैं कि जो हमें अच्छा लग रहा है, वह सामने वाले को भी अच्छा लगेगा, लेकिन होता इसका उल्टा है। जिस ड्रेस को हम पहचान बनाने का माध्यम समझते हैं, वह हमारी पहचान को खराब करती है। पसंद की ड्रेस पहनकर हम सोचते हैं कि सामने वाला हमें नोटिस करेगा, लेकिन न तो ड्रेस की तारीफ होती है न लोग हमारी ओर ध्यान देते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Karisma Kapoor
इन रंगों को दें तरजीह
फैशन के मोह में हम जल्दबाजी में ऐसे कपड़े या सामान खरीद लेते हैं, जो हमारे व्यक्तित्व से बिल्कुल भी मेल नहीं खाते यह बेमेल कपड़े या एक्सेसरीज हमारी पहचान बनाने की बजाय, हमें हंसी का पात्र जरूर बनवा देते हैं। ऑफिस में फॉर्मल ड्रेस पहनना ही ठीक रहता है। इस तरह की ड्रेस में आप सफेद, नीला, ब्राउन, काला, हल्का गुलाबी रंग प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Formal Wear
एक्सेसरीज चुनते वक्त भी बरतें सावधानी
ऑफिस में जो ड्रेस पहनते हैं, वह ज्यादा ढीली-ढाली या चुस्त नहीं होनी चाहिए। ज्यादा तड़क-भड़क वाले चमकीले कपड़े, आंखों को चुभते हैं। इन्हें ऑफिस पहनकर जाने से बचना चाहिए। ऑफिस के लिए कपड़े या एक्सेसरीज चुनें, तो रंग और फिटिंग का ध्यान जरूर रखें।
लंबे या चमकदार जूते, रंग-बिरंगी या तड़क-भड़क वाली ड्रेस पहनकर यदि आप यह सोचते हैं कि आप दूसरे से अलग दिखेंगे, तो जरूर आप अलग दिखेंगे, लेकिन सिर्फ हंसी का पात्र बनने के लिए। ऐसे कपड़ों को तवज्जो दें, जिसमें आप सहज महसूस करते हों। रंगों के चुनाव में हमेशा प्राकृतिक रंगों का चुनाव करें। फैशन के हिसाब से चलना पसंद करते हैं, तो आप ऐसी ड्रेस चुनें, जो लेटेस्ट हो। पुराने फैशन या ज्यादा भड़कीले कपड़े न पहनें।