फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: साड़ी से गाउन तक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, इन लुक्स से ले सकते हैं टिप्स

Fri, 18 Nov 2022 10:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb/

Fashion Tips Aishwarya Rai Bachchan : दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन फैशन आइकॉन है। ऐश्वर्या की खूबसूरती की हर कोई मिसाल देता है लेकिन अगर उनके स्टाइल और फैशन सेंस की बात करें, तो वह इस मामले में भी टाॅप पर हैं। ऐश्वर्या भारतीय परिधानों में बहुत ही शानदार दिखती हैं। कई मौकों पर ऐश्वर्या को साड़ी और सूट में देखा गया। एथनिक लुक में ऐश्वर्या का लुक देखते ही बनता है। साड़ी उनकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करती है। वहीं वेस्टर्न लुक में भी ऐश्वर्या का जवाब नहीं। जब भी ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर उतरती हैं तो हर किसी का दिल जीत लेती हैं। अगर आप ऐश्वर्या के भारतीय पारंपरिक लुक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल को अपनाना चाहती हैं तो यहां अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें दी जा रही हैं। ऐश्वर्या के साड़ी से लेकर गाउन लुक से ले सकती हैं फैशन टिप्स।
 

विज्ञापन

2 of 5
एश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram/aishwaryaraibachchan_arb/
किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं और एथनिक कपड़ों से खुद को स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐश्वर्या राय बच्चन का इस तरह का आउटफिट आपको राॅयल लुक देगा। इस आउटफिट में ऐश्वर्या बहुत ही सुंदर और क्लासी दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb/
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन वेस्टर्न आउटफिट में बहुत ही बोल्ड और स्टाइलिश दिखती हैं। यहां ऐश्वर्या ने खूबसूरत ग्रीन ड्रेस कैरी की है। बालों को कर्ल करके खुला छोड़ा हुआ है। 

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb/
तस्वीर में देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने सुर्ख लाल रंग का खूबसूरत कुर्ता सेट कैरी किया है। इस तरह का सूट किसी त्योहार, घर के छोटे मोटे कार्यक्रमों के मौके पर बहुत आकर्षक लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb/
ऐश्वर्या राय बच्चन कई मौकों पर साड़ी पहनें नजर आईं। उनके ग्लैमरस लुक से अलग ऐश्वर्या की यह पारंपरिक भारतीय पोशाक उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या साड़ी पहनें नजर आई थीं। वहीं त्योहार के मौके पर पति अभिषेक और बेटी अराध्या के साथ ऐश्वर्या लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें